लाइव न्यूज़ :

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बढ़े विवाद के बीच आत्मकथा का प्रकाशन वापस लिया

By आकाश चौरसिया | Updated: November 6, 2023 15:34 IST

यह निर्णय शनिवार को मलयाला मनोरमा की एक रिपोर्ट के बाद सामने आया है, जिसमें पुस्तक के कुछ अंश प्रेसित किए गए थे। इसके तहत पूर्व इसरो प्रमुख के. सिवन में कुछ प्रमुख पदोन्नतियों में बाधा डाली होगी।

Open in App
ठळक मुद्देबढ़े विवाद के बीच एस सोमनाथ ने अपनी पुस्तक का नया संस्करण लॉन्च करने से किया इनकार पुस्तक के कुछ अंश विवादित होने के चलते यह कदम उठाया हैइसके बाद इसरो प्रमुख चारों तरफ से आलोचना से घिर गए थे

नई दिल्ली: इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शनिवार को कहा कि वह अपनी आने वाली पुस्तक के मलयालम संस्करण को वापस लेने की बात कही है। सोमनाथ अपनी पुस्तक ('द लायंस दैट ड्रिंक द मूनलाइट') का मलयालम में अनुवाद कर 'निलावु कुदिचा सिम्हंगल' पब्लिश करने जा रहे थे। लेकिन, सामने आए विवाद के बीच उन्होंने यह निर्णय वापस ले लिया है।  

यह निर्णय शनिवार को मलयाला मनोरमा की एक रिपोर्ट के बाद सामने आया है, जिसमें पुस्तक के कुछ अंश को लेकर विवाद पैदा हो गया था। इस अंश में यह बात सामने आई थी कि पूर्व इसरो प्रमुख के. सिवन ने उनकी पदोन्नतियों में बाधा डाली थी। 

'द हिंदू' से कहा इसरो अध्यक्ष पद पर तैनाती बड़ा कदम

सोमनाथ ने 'द हिंदू' से बात करते हुए कहा, कुछ गलत व्याख्या की गई है। मैंने कभी यह नहीं कहा कि डॉ. सिवन ने मुझे अध्यक्ष बनने से रोकने की कोशिश की। मैंने बस इतना कहा कि अंतरिक्ष आयोग का सदस्य बनाया जाना आम तौर पर इसरो की अध्यक्ष पद पर तैनाती के लिए एक कदम के रूप में देखा जाता है। हालांकि, स्वाभाविक रूप से मेरी संभावनाएं अध्यक्ष के पद पर तैनात होने की कम हो गई थी। 

उन्होंने कहा कि दूसरा यहा कि अभी पुस्तक आधिकारिक तौर पर रिलीज नहीं हुई है। अभी सिर्फ उनके पब्लिशर ने कुछ ही कॉपी रिलीज की, लेकिन इस विवाद के बाद, उन्होंने कहा कि अब निर्णय ये लिया कि अब इसके पब्लिकेशन को वापस ले रहे हैं। 

वहीं, कोझिकोड स्थित प्रकाशक लिपि बुक्स के एक प्रवक्ता ने द हिंदू से पुष्टि की कि वह प्रकाशन वापस ले रहा है। सोमनाथ ने वापस लेने का उद्देश्य कहा कि इस पुस्तक को लाने के पीछे प्रेरणादायक कहानी का बखान करना था। वहीं, निजी तौर पर जब से अंतरिक्ष वैज्ञानिक बने हैं तब से सोमनाथ चुनौती का सामना करते रहे हैं वर्तमान में इसरो प्रमुख। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए