लाइव न्यूज़ :

मिशन चंद्रयान-3 को सरकार की मंजूरी, गगनयान के लिए जल्द शुरू होगा प्रशिक्षणः इसरो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2020 15:23 IST

इसरो प्रमुख के सिवन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के अंतरिक्ष मिशन से जुड़े कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने मिशन चंद्रयान-3 को मंजूर कर दिया है। इसके अलावा गगनयान के लिए जल्द ही प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने चंद्रयान-3 को मंजूरी दे दी है।मिशन गगयान के लिए जल्द ट्रेनिंग शुरू की जाएगी।

भारत सरकार ने चंद्रयान-3 मिशन को मंजूरी दे दी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष डॉ के. सिवन ने बुधवार को कहा, "केंद्र सरकार ने चंद्रयान-3 को मंजूरी दे दी है और इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। दूसरे स्पेसपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण पर काम भी शुरू कर दिया गया है। यह पोर्ट तमिलनाडु के तलुकुडी में बनाया जएगा।'

गगनयान के लिए प्रशिक्षण जल्द

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को कहा कि महत्वाकांक्षी ‘गगनयान’ मिशन के लिए अंतरिक्षयात्रियों को प्रशिक्षण देने की शुरुआत रूस में जनवरी के तीसरे सप्ताह से की जाएगी। इसरो प्रमुख के.सिवन ने बताया कि इस मिशन के लिए चार अंतरिक्षयात्रियों को चुना गया है और उनका प्रशिक्षण इस महीने के तीसरे सप्ताह से रूस में शुरू होगा। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि चंद्रयान-3 और गगनयान से जुड़ा कार्य साथ-साथ चल रहा है।

विस्तार पर रहेगा फोकस

इसरो प्रमुख के. सिवन ने कहा, "2019 में मुख्य रूप से हमारी रणनीति कार्यक्रम विस्तार की थी, हम क्षैतिज रूप से इसरो का विस्तार करना चाहते थे। 2019 में अपनाई गई दूसरी रणनीति का लक्ष्य कार्यक्रम की क्षमता को बढ़ाना था। तीसरा लक्ष्य इसरो में शारीरिक रूप से किए गए कार्यों में कमी करने पर आधारित था। हमने ज्ञान सलाहकार समिति का भी गठन किया है।"

इसरो के अध्यक्ष ने कहा, "लॉन्च की संख्या बढ़ाने के लिए एक दूसरे वाहन भवन का भी उद्घाटन किया गया है। इसके साथ-साथ इसरो अपनी क्षैतिज गतिविधियों का विस्तार बड़े ही संवेदनशीलता के साथ कर रहा है। हम इसरो में दो सप्ताह तक हाई स्कूल के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष, विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर प्रशिक्षित करने लिए लाए हैं। हमारे द्वारा शुरू की गई एक और प्रमुख गतिविधि यह है कि हम चाहते हैं कि  PSLV का उत्पादन इंडस्ट्री द्वारा किया जाए।"

समाचार एजेंसी एएनआई और पीटीआई भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :के सिवानभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनचंद्रयान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?