लाइव न्यूज़ :

आगरा में घूमने के लिए सैलानियों को मिलेगा लुभावना अवसर, IRCTC ने दिया सबसे सस्ता टूर पैकेज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 17, 2018 17:42 IST

गर्मी की छुट्टियों में सौलानियों की संख्या बढ़ाने के लिए भारतीय रेल की ओर से  कई प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

Open in App

आगरा, 17 मई:  भारतीय रेल अपने ग्राहक बढ़ाने के लिए यात्रियों को सौगात देने की तैयारी कर रहा है। गर्मी की छुट्टियों में सौलानियों की संख्या बढ़ाने के लिए भारतीय रेल की ओर से  कई प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

ताजमहल को इस जगह किया जा सकता है शिफ्ट, चर्चाएं जोरों पर

भारतीय रेल ने अपने ग्राहकों के लिए इस प्रकार के पैकेज तैयार किए हैं। यह पैकेज भारतीय रेल की कंपनी आईआरसीटीसी के जरिए लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खबर के अनुसार आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर कई पैकेज दिए गए हैं और लोग उसमें से अपनी जरूरतों और इच्छाओं  के अनुसार पैकेज चुन सकते हैं। दिल्ली से आगरा जाने वालों को सबसे बेहतरीन सुविधा दी गईं हैं।

आईआरसीटीसी की साइट के मुताबिक सबसे सस्ता पैकेज 540 रुपये प्रति व्यक्ति का होगा, यदि कम से कम तीन लोगों के लिए पैकेज लिया जाए। यह पैकेज हाफ डे पैकेज है और मॉर्निंग या इवनिंग सेशन के हिसाब से लिया जा सकता है। वही, दो लोगों के लिए पैक खरीदने पर 840 रुपये प्रति व्यक्ति लगेंगे जबकि एक आदमी के लिए पैक खरीदने पर 1620 रुपये लगेंगे।

इतना ही नहीं आगरा के लिए 12 तरह के पकैल यात्रियों के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं। यह पैकेज आधे से लेकर दो दिन तक के हैं. इसमें आगरा के साथ साथ ग्वालियर, मथुरा और वृंदावन को भी जोड़ा गया है। सादा होटल से लेकर पांच सितारा होटल तक में रुकने की व्यवस्था की गई है।

ताजमहल देखने के नियमों में भारी बदलाव, एक दिन में बस 3 घंटे खुलेंगे गेट

वही, रेलवे की साइट के मुताबिक पैकेज का नाम हाफ डे आगरा टूर विदआउट गाइड- मॉर्निंग सेशन रखा गया है, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से कार यात्री को पिकअप करेगी। शुक्रवार को छोड़कर बाकी दिन यह पैकेज उपलब्ध है। इसमें आगरा के ताज महल को घुमाने के अलावा आगरा का किला दिखाया जाएगा और लास्ट में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री को कार छोड़ेगी।

टॅग्स :आईआरसीटीसीताज महलआगराइंडियन रेलवेयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए