लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर उड़ी खबर, दोस्तों और सगे-संबंधी के सरनेम से नहीं करा सकते टिकट, IRCTC ने दी सफाई

By आकाश चौरसिया | Updated: June 27, 2024 13:30 IST

Indian Railways: सोशल मीडिया पर झूठी खबर का आईआरसीटीसी ने किया खंडन, साथ ही ये भी बताया कि क्या आप दोस्तों और सगे-संबंधियों के सरनेम से क्या टिकट करा सकते हैं या नहीं..

Open in App
ठळक मुद्देआईआरसीटीसी ने उड़ती हुई खबरों का किया खंडन साथ ही ये भा कहा कि अब आप परिजन के नाम से कर सकते हैं टिकट सरनेम जैसा प्रतिबंध ई-टिकटिंग में नहीं है

Indian Railways: रेलवे मंत्रालय के भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने सोशल मीडिया पर उड़ रही टिकट बुकिंग प्रतिबंधों के बारे में गलत खबरों को खारिज कर दिया है। इसके साथ यह भी दावा किया कि सरनेम के तहत किसी भी ई-टिकट बुकिंग के प्रतिबंधित होने की बात पूरी तरह से गलत और फर्जी है। साथ ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये भी बताया कि अपने दोस्त, परिवार और संबंधी के टिकट आप कर सकते हैं। 

इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए बताया कि कोई भी व्यक्ति 12 टिकट एक महीने में अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से कर सकता है। हालांकि, अगर आपका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार के जरिए प्रमाणित हो गया है तो यह लिमिट प्रति महीने 24 तक चली जाती है। इस बीच स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि ई-टिकट कर्मिसियल बुकिंग नहीं कर सकते हैं। इन टिकटों की व्यावसायिक बिक्री रेलवे अधिनियम 1989 के तहत दंडनीय अपराध है।

आईआरसीटीस की सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही ई-टिकट बुकिंग को दूसरे सरनेम के जरिए कैंसिल किया जा रहा है, जो बिल्कुल ही गलत और दुष्प्रचारित करने वाली है।

आईआरसीटीसी ऑनलाइन वेबसाइट से टिकट रेलवे बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों और दिशानिर्देशों के अनुसार बुक किए जाते हैं। रेलवे बोर्ड के दिशानिर्देश सार्वजनिक डोमेन में भी उपलब्ध हैं।

गाइडलाइंस के अनुसार, आईआरसीटीस यूजर्स अपनी निजी आईडी के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। आईआरसीटीस उपभोक्ता उचित तरीके से दोस्तों, परिजन और सगे-संबंधियों के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। प्रति माह 12 टिकटों तक की बुकिंग की जा सकती है, जिसे आधार-प्रमाणित उपयोगकर्ताओं के लिए प्रति माह 24 टिकटों तक बढ़ाया जा सकता है।

टॅग्स :Railway MinistryRailways
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारतRailway New Rules: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब दूसरे आरक्षण चार्ट तक मिलेगा बोर्डिंग स्टेशन बदलने का मौका, पूरी जानकारी यहां

भारतहोली से पहले IRCTC ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, अब ये दस्तावेज जरूरी

भारतहोली से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए, अब यात्रियों के लिए सफर करना आसान

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत