लाइव न्यूज़ :

ईरान ने वार्षिक सैन्य अभ्यास में 16 बैलिस्टिक मिसाइल दागी

By भाषा | Updated: December 24, 2021 19:39 IST

Open in App

तेहरान, 24 दिसंबर (एपी) ईरान के अर्द्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने एक सैन्य अभ्यास में सतह-से-सतह पर मार करने वाली एक दर्जन से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने शुक्रवार को एक खबर के माध्यम से यह जानकारी दी।

खबर के अनुसार, रिवोल्यूशनरी गार्ड ने देश के दक्षिणी हिस्से में एक बड़े सैन्य अभ्यास में 16 मिसाइल दागीं।

इसमें कहा गया है कि इन मिसाइलों के नाम एमाद, गदर, सेजील, जलजल, देजफुल और जुल्फगर हैं तथा उनकी मारक क्षमता 350 से 2,000 किमी तक है।

ईरान ने कहा था कि कम दूरी की और मध्यम दूरी मिसाइल क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य अड्डों तक तथा चिर प्रतिद्वंद्वी इजराइल तक पहुंच सकती है।

खबर में कहा गया है कि मिसाइल ने सफलतापूर्वक एक लक्ष्य को भेदा। सरकारी टीवी ने मरूस्थल से मिसाइल के दागे जाने को दिखाया।

ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ, मेजर जनरल मोहम्मद हुसैन बाघेरी ने कहा कि यह अभ्यास ईरान को इजराइल की बेतुकी धमकियों का जवाब है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सैकड़ों मिसाइल का छोटा हिस्सा है, जो किसी भी शत्रु लक्ष्य को एक ही समय पर भेद सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे