लाइव न्यूज़ :

प्रवीण कुमार देखेंगे बीएसएफ और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस महानिदेशक नियुक्त शत्रुजीत सिंह कपूर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 14, 2026 23:05 IST

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का महानिदेशक नियुक्त किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। 31 अगस्त, 2028 तक के कार्यकाल के लिए मंजूरी दे दी है।एनआईए के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

नई दिल्लीः वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल को बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल को 31 अगस्त, 2028 तक के लिए एनआईए के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिसः शत्रुजीत सिंह कपूर, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी

सीमा सुरक्षा बलः प्रवीण कुमार, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसीः राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी

वे एनआईए के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को एनआईए के महानिदेशक के रूप में 31 अगस्त, 2028 तक के कार्यकाल के लिए मंजूरी दे दी है, जो उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि है। 

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर को बुधवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया। वह मौजूदा आईटीबीपी महानिदेशक प्रवीण कुमार की जगह लेंगे, जिन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का नया प्रमुख बनाया गया है।

भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बैच के अधिकारी कपूर इस समय अपने कैडर राज्य हरियाणा में कार्यरत हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उन्हें 31 अक्टूबर 2026 तक यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक आईटीबीपी का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

आईटीबीपी के मौजूदा प्रमुख प्रवीण कुमार को बीएसएफ का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार को 30 सितंबर 2030, यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक इस पद पर नियुक्त किया गया है।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलSSBBorder Security Force
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब