लाइव न्यूज़ :

IPS ऑफिसर को जबरन कराया गया रिटायर, नीतीश सरकार ने दी ईमानदारी की सजा?

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2018 16:06 IST

1994 बैच के आईपीएस अधिकारी दास फिलहाल एसपी सह सहायक नागरिक सुरक्षा आयुक्त थे। हाल के दिनों में दास पहले अधिकारी हैं जिन्हें समय पूर्व तीन महीने का वेतन देकर सेवानिवृत्ति दी गई है।

Open in App

पटना, 14 अगस्तः बिहार के इतिहास में पहली बार किसी आईपीएस अधिकारी को जबरन रिटायर कराए जाने का मामला सामने आया है। इसी कड़ी में कैडर के आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास को जबरन सेवानिवृत्ति दे दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय की सहमति मिलने के बाद राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 

1994 बैच के आईपीएस अधिकारी दास फिलहाल एसपी सह सहायक नागरिक सुरक्षा आयुक्त थे। हाल के दिनों में दास पहले अधिकारी हैं जिन्हें समय पूर्व तीन महीने का वेतन देकर सेवानिवृत्ति दी गई है। हालांकि दास का कहना हैं कि इस फैसले के खिलाफ वो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। 

दास का कहना हैं कि पूरी प्रक्रिया में उनसे एक बार भी पूछताछ नहीं की गई और सब कुछ गुपचुप तरीके से किया गया। यहां बता दें कि अपने सेवा काल में दास अपनी टिप्पणी और फाइल पर आदेशों के कारण हमेशा विवादों में रहे। कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ फाइल पर टिप्पणी की थी। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में अधिकांश समय वो निलंबित रहे हैं। बाद में कोर्ट के आदेश से उनके निलंबन और प्रोन्नति के मामले का निबटारा हुआ है। कुल मिलाकर अमिताभ कुमार दास की छवि एक ईमानदार है, लेकिन विवादों में रहने वाले अधिकारी के रूप में रही है। सरकार उन्हें पचा नहीं पाई और उन्हें अपनी ईमानदारी की सजा जबरन सेवानिवृत्ति से मिली है।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी