लाइव न्यूज़ :

INX Media Case: सुप्रीम कोर्ट 26 अगस्त को सीबीआई और ईडी से जुड़े मामले की करेगा सुनवाई, चिदंबरम को इस मामले में मिली राहत

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 23, 2019 21:09 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को चिदंबरम को चार दिन के लिये सीबीआई की हिरासत में भेज दिया।चिदंबरम 2004-14 के दौरान संप्रग सरकार में गृह और वित्त मंत्री रहे थे।

न्यायमूर्ति आर भानुमति की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ शुक्रवार को कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई हुई। इस याचिका में चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी थी। चिदंबरम को सीबीआई ने मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया था। 

23 Aug, 19 01:06 PM

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार 26 अगस्त को सीबीआई और ईडी से जुड़े मामले की सुनवाई सोमवार को ही करेगा। चिदंबरम 26 अगस्त तक सीबीआई की हिरासत में हैं।

23 Aug, 19 01:06 PM

उच्चतम न्यायालय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को 26 अगस्त तक गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की। यह सुरक्षा ईडी के मामले में दी गई है। अब ईडी उन्हें 26 अगस्त तक गिरफ्तार नहीं कर पाएगा।  

23 Aug, 19 12:55 PM

सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा है कि डिजिटल दस्तावेज़, ईमेल एक्सचेंज के रूप में सबूत हैं। भ्रष्टाचार के पैसे मनी लॉन्ड्रिंग के माध्यम से आए गए हैं। उनके पास विदेश में कम से कम 10 संपत्तियां और 17 बैंक खाते हैं, जो हमने अब तक पाए है। 

23 Aug, 19 12:35 PM

पी. चिदंबरम की ओर से वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि बहस खत्म होने के बाद सॉलिसिटर जनरल ने हाईकोर्ट के जज जस्टिस गौर को एक नोट दिया। हमें उस पर जवाब देने का मौका नहीं दिया गया। इस पर तुषार मेहता ने कहा कि गलत बयान न दें, मैंने तर्क खत्म होने के बाद नोट नहीं दिया।

23 Aug, 19 12:14 PM

सुप्रीम कोर्ट में चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई शुरू हो गई है। चिदंबरम ने कोर्ट में अग्रिम याचिका दाखिल की थी। 

23 Aug, 19 07:56 AM

चिदंबरम ने उच्च न्यायालय के 20 अगस्त के फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। 

23 Aug, 19 07:56 AM

कांग्रेस नेता को तब गिरफ्तार किया गया था जब वह उच्चतम न्यायालय से राहत पाने में विफल रहे थे।

23 Aug, 19 07:55 AM

शीर्ष अदालत ने बुधवार को उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने की मांग करने वाली उनकी याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने का फैसला किया था। 

23 Aug, 19 07:55 AM

शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने की मांग करने वाली उनकी याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने का फैसला किया था। 

23 Aug, 19 07:55 AM

बुधवार को शीर्ष अदालत के रजिस्ट्रार (न्यायिक) ने चिदंबरम के वकीलों को सूचित किया था कि प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने मामले को शुक्रवार को सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किया है। 

23 Aug, 19 07:55 AM

दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को चिदंबरम को चार दिन के लिये सीबीआई की हिरासत में भेज दिया। कांग्रेस नेता को तब गिरफ्तार किया गया था जब वह बुधवार को उच्चतम न्यायालय से राहत पाने में विफल रहे। 

23 Aug, 19 07:54 AM

दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को चिदंबरम को चार दिन के लिये सीबीआई की हिरासत में भेज दिया।

23 Aug, 19 07:54 AM

चिदंबरम 2004-14 के दौरान संप्रग सरकार में गृह और वित्त मंत्री रहे थे। उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय के 20 अगस्त के फैसले पर रोक लगाने की मांग की थी, जिसमें उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। इसके बाद आईएनएक्स मीडिया मामले में उनकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया था। ये मामले सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ने दर्ज किये हैं।

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियापी चिदंबरमसुप्रीम कोर्टसीबीआईकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो