लाइव न्यूज़ :

अपराध शाखा को सौंपी जाएगी पहलवान की हत्या के मामले की जांच, दिल्ली से हुई थी सुशील कुमार की गिरफ्तारी

By भाषा | Updated: May 24, 2021 08:00 IST

उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस सोमवार तक इसे आधिकारिक रूप से अपराध शाखा इकाई को सौंप देगी

Open in App
ठळक मुद्देछत्रसाल स्टेडियम में हुई घटना से संबंधित मामले की जांच पुलिस की अपराध शाखा को सौंपी जाएगीइस घटना में 23 वर्षीय पहलवान की मौत हो गई थीओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले सुशील कुमार पर हत्या का आरोप

नयी दिल्ली: दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुई घटना से संबंधित मामले की जांच पुलिस की अपराध शाखा को सौंपी जाएगी। इस घटना में 23 वर्षीय पहलवान की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले सुशील कुमार (37) और उनके सहयोगी अजय को दिल्ली के मुंडका से गिरफ्तार किये जाने के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

पुलिस ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच कर रही उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस सोमवार तक इसे आधिकारिक रूप से अपराध शाखा इकाई को सौंप देगी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''हमें मौखिक रूप से बता दिया गया था मामले की आगे की जांच अपराध शाखा की टीम करेगी। यह मामला कल (सोमवार) तक आधिकारिक रूप से हमें सौंप दिया जाएगा।''

यह मामला चार मई को छत्रसाल स्टेडियम में हुई घटना से संबंधित है, जिसमें कथित रूप से सुशील कुमार और अन्य पहलवानों के हमले में पहलवान सागर राणा की मौत हो गई थी जबकि उनके दो दोस्त सोनू और अमित कुमार घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :सुशील कुमारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब