लाइव न्यूज़ :

International Yoga Day: मोदी की एंट्री से पहले श्रीनगर 'रेड जोन' घोषित, चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर

By धीरज मिश्रा | Updated: June 19, 2024 12:37 IST

International Yoga Day: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीए सरकार 3.0 में पहली बार पीएम मोदी आ रहे हैं जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर को 'रेड जोन' घोषित किया हैअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित किया जाएगा

International Yoga Day: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में होंगे। पीएम की दो दिवसीय यात्रा और सुरक्षा के लिहाज से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर को 'रेड जोन' घोषित किया है। प्रधानमंत्री मोदी की दो दिवसीय यात्रा के दौरान, अनधिकृत ड्रोन और क्वाडकॉप्टर की अनुमति नहीं होगी।

अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद यह पीएम का जम्मू-कश्मीर का पहला दौरा होगा। पीटीआई के अनुसार, श्रीनगर के एक अधिकारी ने कहा कि पीएम के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारी में प्रधानमंत्री के एक्स अकाउंट पर विभिन्न आसन पोस्ट किए जा रहे हैं और योग करने के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाई जा रही है। इससे पहले मोदी द्वारा दिल्ली, चंडीगढ़, जबलपुर, देहरादून और यहां तक ​​कि संयुक्त राष्ट्र में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने घोषणा की कि इस वर्ष के कार्यक्रम का विषय 'स्वयं और समाज के लिए योग' है, जिसमें व्यक्ति और समाज के विकास में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला गया है। 13 जून को ग्राम पंचायतों को लिखे पत्र में, प्रधानमंत्री ने योग के महत्व को दोहराया उन्होंने कहा कि दुनिया भर के देश 21 जून, 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10वें संस्करण का जश्न मनाने के लिए कमर कस रहे हैं।

यह योग के वैश्विक समुदाय पर पड़ने वाले प्रभाव के साथ-साथ हमारे जीवन में आए सकारात्मक बदलावों का जश्न है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय, ‘स्वयं और समाज के लिए योग’, एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के हमारे प्रयासों को और मजबूत करेगा।

टॅग्स :Jammuनरेंद्र मोदीयोग दिवसYoga Day
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी