लाइव न्यूज़ :

'बेटी, बीवी या बहन समझ न करें महिलाओं का सम्मान', देखें महिला दिवस पर आरजे स्तुति ने क्या कहा

By धीरज पाल | Updated: March 8, 2018 14:38 IST

एसिड तो शरीर पर एक बार अटैक करता है लेकिन उसके बाद सोसाइटी आप पर कई बार अटैक करती है।

Open in App

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मन में एक सवाल जरूर आता है कि आखिरकार हमें महिला दिवस मनाने की जरूरत क्यों पड़ती है? क्यों हमें एक ऐसा दिन चाहिए जब हम खासतौर से महिलाओं के अधिकारों को याद करें, उन्हें सामान दें, उनकी सुरक्षा की कसमें खाएं। जबकि वर्ष भर बलात्कार, महिला यौन शोषण, महिला उत्पीड़न के मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन महिला दिवस पर लोग महिला और पुरुष के एक सामान होने की बात करते हैं। सवाल तो यह है कि महिला और पुरुष को हम अलग-अलग क्यों देखते हैं, आखिर हैं तो दोनों मनुष्य ही। 

इस सवाल एक साथ लोकमत न्यूज डॉट इन ने एक मुहीम चलायी है जिसका नाम है 'स्त्री मानुष'। इस मुहीम के जरिए लोकमत न्यूज अपने पाठकों तक यह सन्देश पहुंचाना चाहता है कि महिला और पुरुष को अलग ना मानें, ये दोनों ही प्रकृति से पैदा हुए हैं और दोनों ही मनुष्य हैं। इन्हें अलग अलग छवि देकर हम प्रकृति का अपमान करते हैं। इस बात को मद्देनजर रखते हुए हमने कुछ जाने माने चेहरों से बात की। ये वे महिलाएं हैं जिन्होनें अपने क्षेत्र में कुछ खास उपलब्धियां हासिल की हैं। आइए देखते हैं स्त्री मानुष और महिला दिवस के बारे में इनका क्या कहना है।

यह भी पढ़ें: पहली बार 8 मार्च को नहीं मनाया गया था ''महिला दिवस", जानें पूरा इतिहास

आरजे स्तुति

फीवर 104.0 एफएम की आरजे स्तुति का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहना है कि 8 मार्च को मनाया जाने वाला महिला दिवस कहीं साल में एक और दिन न बन जाए। उन्होंने लोकमत न्यूज टीम से बातचीत के दौरान कहा कि अगर कोई महिला आपसे कहे कि उसे किसी चीज से दिक्कत है तो सिर्फ उसकी मदद इसलिए न करें कि वो आपकी बहन,बेटी या बीबी है बल्कि इसलिए करें की वो भी एक इंसान है। 

लक्ष्मी अग्रवाल

एसिड अटैक Survivor लक्ष्मी अग्रवाल ने अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि एसिड अटैक सिर्फ एक बार करता है इंसान, लेकिन Survivor का सफ़र बहुत पेनफुल होता है। सोसाइटी हर दिन एसिड अटैक करती है, आपको हर दिन अटैक झेलने होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में महिलाओं कभी पीछे नहीं हटना चाहिए बल्कि इनका डटकर मुकाबला करना चाहिए। 

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

भारतInternational Women's Day 2026: भारतीय संविधान के वे अनुच्छेद जो हर महिला को देते हैं सुरक्षा और समानता की गारंटी, संवैधानिक अधिकारों की पूरी लिस्ट

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

भारतJammu-Kashmir: जम्मू की महिला स्क्वाड्रन लीडर ने रूढ़िवादिता को तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस