लाइव न्यूज़ :

VIDEO: अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स को आस्था में है विश्वास, सिल्क्यारा सुरंग के बाहर मंदिर में की प्रार्थना

By रुस्तम राणा | Updated: November 28, 2023 16:48 IST

फंसे हुए मजदूरों के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में देश-दुनिया की उन्नत तकनीक और विज्ञान का सहारा लिया जा रहा है। हैरानी इस बात की भी है कि अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ, जो कि इस ऑपरेश को लीड कर रहे हैं, अर्नोल्ड डिक्स को विज्ञान के साथ-साथ आस्था में विश्वास है

Open in App
ठळक मुद्देफंसे हुए 41 श्रमिकों को बचाने के लिए पाइप बिछाने का काम आज पहले पूरा हो गया हैजल्द ही उन्हें सुरंग से बाहर निकालने की उम्मीद जताई जा रही हैचिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं

उत्तरकाशी: सिल्क्यारा सुरंग से फंसे हुए मजदूर बाहर आने से बस कुछ ही दूर हैं। फंसे हुए मजदूरों के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में देश-दुनिया की उन्नत तकनीक और विज्ञान का सहारा लिया जा रहा है। हैरानी इस बात की भी है कि अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ, जो कि इस ऑपरेश को लीड कर रहे हैं, अर्नोल्ड डिक्स को विज्ञान के साथ-साथ आस्था में विश्वास है। ऐसा इसलिए क्योंकि डिक्स को उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग के बाहर एक मंदिर में प्रार्थना करते हुए देखा गया।

उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब फंसे हुए 41 श्रमिकों को बचाने के लिए पाइप बिछाने का काम आज पहले पूरा हो गया। एक घंटे में कार्यकर्ताओं के बाहर आने की उम्मीद है। इस बीच, चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जहां श्रमिकों को बचाने के बाद उनका इलाज किया जाएगा। सुरंग से निकाले जाने के बाद फंसे हुए श्रमिकों के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं और अधिकारी ऑपरेशन स्थल पर मालाएं लेकर आ रहे हैं।

टनल के बाहर फंसे मजदूरों के परिजन उनके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फंसे हुए श्रमिकों के परिवार के सदस्यों ने कहा, "हमें खुशी है कि उन्हें जल्द ही बचा लिया जाएगा। हम उनका अच्छे तरीके से स्वागत करेंगे। हमने उनसे कहा था कि बचाव दल जल्द ही उन तक पहुंच जाएगा।" 

इस बीच, सुरंग के प्रवेश द्वार के पास एम्बुलेंस, एनडीआरएफ के जवान, एसडीआरएफ के जवान और कई अन्य एजेंसियों के कर्मचारी तैनात किए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, एनडीआरएफ की टीम सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए एक-एक करके अंदर जाएगी।

टॅग्स :Uttarkashiवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील