लाइव न्यूज़ :

उच्च जोखिम वाले देशों के अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को 14 दिन के पृथक-वास से गुजरना होगा: जॉर्ज

By भाषा | Updated: November 30, 2021 00:49 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 29 नवंबर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के नये स्वरूप ओमीक्रोन के मामलों की सूचना देने वाले उच्च जोखिम वाले देशों के अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को राज्य में पहुंचने पर 14 दिनों के पृथक-वास से गुजरना होगा।

जॉर्ज ने कहा कि जो यात्री संक्रमित पाए जाएंगे उन्हें केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा बनाए गए उपचार केंद्र में स्थानांतरित किया जाएगा।

उन्होंने मीडिया से कहा, ‘‘उच्च जोखिम वाले देशों के यात्रियों को सात दिनों के लिए घर पर पृथक-वास से गुजरना होगा। आठवें दिन उनकी फिर से जांच की जायेगी। यदि वे नकारात्मक पाए जाते हैं, तो भी उन्हें सात और दिनों के लिए पृथक रहने की आवश्यकता है।’’

मंत्री ने कहा कि सकारात्मक पाए जाने वालों को उपचार केंद्र में स्थानांतरित कर दिया जाएगा और केंद्र सरकार के निर्देश पर उनके लिए अलग वार्ड बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम नियमित रूप से जीनोमिक निगरानी कर रहे हैं। हम परीक्षण कर रहे हैं कि क्या राज्य में कोई नया स्वरूप है। अभी तक, हमें एक भी नहीं मिला है। यदि उच्च जोखिम वाले देशों से आने वाला कोई व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है, तो उनके नमूने जीनोमिक निगरानी के लिए भेजे जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग