लाइव न्यूज़ :

लंदन में मनाया गया अंतर्राष्‍ट्रीय गीता जयंती महोत्‍सव, सबसे पुरानी संसद में हुई पवित्र ग्रंथ की स्थापना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2019 16:53 IST

लंदन के अलावा भी ब्रिटेन के कई शहरों में इस महोत्सव का आकर्षण देखा गया। भारतीय प्रवासियों, ब्रिटिश नागरिकों के अलावा दुनिया के अन्य हिस्सों से भी आए लोगों ने महोत्सव में भग्वद् ज्ञान प्राप्त कर अवसर का लाभ उठाया। 

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा सरकार की पहल से लंदन में अंतर्राष्‍ट्रीय गीता जयंती महोत्‍सव संपन्न हुआ।ब्रिटेन के अलावा दुनियाभर के लोगों ने ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाकार इस अवसर का लाभ उठाया।

इस बार अंतर्राष्‍ट्रीय गीता जयंती महोत्‍सव की धूम सात समंदर पार रही। लंदन में यह महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। दुनिया की सबसे पुरानी कही जाने वाली यहां की संसद के दोनों सदनों हाउस ऑफ लॉर्ड्स और हाउस ऑफ कॉमन्स में सनातन धर्म के प्राचीन ग्रंथ श्रीमद्भगवद्गीता गीता की स्थापना हुई।

गीता को वेदों के सार के रूप में भी जाना जाता है। कहा जाता है कि महाभारत युद्ध शुरू होने से पहले भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन के जरिये आध्यात्म का अमूल्य ज्ञान गाकर यानी गीत के रूप में पूरे विश्व को दिया था, इसलिए उसे गीता कहा गया।

इसके 18 अध्याय और 700 श्लोकों की ज्ञान गंगा में भारतीय प्रवासियों समेत लंदनवासियों ने पवित्र डुबकी लगाई। पाश्चात्य संस्कृति जी रहे लोगों ने भारत की धरती से उपजे आत्मा और परमात्मा के ज्ञान में आध्यात्मिक उन्नति करने के लिए खूब समय निकाला। लंदन में गीता महोत्सव तीन दिन चला।

महोत्सव का शुभारंभ बीते 9 अगस्त को हुआ था। इस दौरान शहर में पदयात्रा और मत्रोच्चार जैसे अनुष्ठान किए गए।

भारतीय धर्म और संस्कृति का गौरव समेटे यह अनुष्ठान लंदनवासियों के लिए पहला मौका था। महोत्सव के दूसरे दिन यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन के लोगान हॉल में बड़ी संख्‍या लोग उमड़े, जहां गीता के ज्ञान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

लंदन के अलावा भी ब्रिटेन के कई शहरों में इस महोत्सव का आकर्षण देखा गया। भारतीय प्रवासियों, ब्रिटिश नागरिकों के अलावा दुनिया के अन्य हिस्सों से भी आए लोगों ने महोत्सव में भग्वद् ज्ञान प्राप्त कर अवसर का लाभ उठाया। 

लंदन में संपन्न हुए इस महोत्व को सफल बनाने में हरियाणा की मनोहरलाल खट्टर सरकार और कुरुक्षेत्र डिवेलपमेंट बोर्ड की पहल की विशेष पहल और भूमिका रही।

मुख्यमंत्री खट्टर और सूबे के उद्योग मंत्री विपुल गोयल और राज्यपाल सत्य नारायण आर्य समेत करीब 200 लोगों का प्रतिनिधिमंडल इस मौके पर लंदन में मौजूद रहा।

विपुल गोयल ने पवित्र ग्रंथ को सिर पर रखकर पदयात्रा की और कहा, ''हरियाणा सरकार यहां पर गीता के प्रचार का कार्य कर रही है लेकिन हर व्यक्ति ब्रांड एम्बेसडर बनें तो सही मायने में गीता का प्रचार प्रसार होगा और इसके ज्ञान का पूरी मानव जाति को लाभ मिलेगा, विश्व शांति कायम होगी और दुनिया गीता के बताए मार्ग पर ही चल कर तरक्की कर सकती है।''

उन्होंने आगे कहा, ''हम भारतीय हमेशा से वसुधैव कुटुम्बकम की धरणा पर चलने वाले लोग हैं, इसलिए विश्व शांति के लिए गीता का प्रचार-प्रसार अत्यंत आवश्यक है।'' लंदन की संसद में गीता की स्थापना के अनुष्ठान में सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के वाइस चेयरमैन पॉल स्कल्ली के साथ विपुल गोयल ने भी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

टॅग्स :भगवत गीताकला एवं संस्कृतिब्रिटेनमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील