लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में इंटर-डिस्ट्रिक्ट यात्रा पर रोक, रद्द टिकटों के लिए यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड

By स्वाति सिंह | Updated: May 21, 2020 21:58 IST

अगले आदेश तक महाराष्ट्र में राज्य के अंदर बुकिंग की अनुमति नहीं दी जानी चाहिये । रेलवे के एक प्रवक्ता ने हालांकि कहा कि इसका यह मतलब नहीं है कि महाराष्ट्र के स्टेशनों से ट्रेने नहीं चलेंगी । उन्होंने बताया कि इसका मतलब यह हुआ कि लोग महाराष्ट्र में राज्य के स्टेशनों पर नहीं उतरेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने बृहस्पतिवार को उन विशेष ट्रेनों के सभी यात्रियों के टिकट रद्द कर दियेएक जून से महाराष्ट्र में चलने वाली विशेष ट्रेनों के ऐसे यात्रियों की टिकटें स्वत: रद्द हो जायेंगी

मुंबई:  महाराष्ट्र सरकार के अंतर जिला यात्रा पर रोक लगा देने के बाद, रेलवे ने बृहस्पतिवार को उन विशेष ट्रेनों के सभी यात्रियों के टिकट रद्द कर दिये, जिन्हें राज्य के भीतर ही एक स्थान से दूसरे स्थान जाना था। रेलवे ने बृहस्पतिवार को जारी एक आदेश में कहा कि एक जून से महाराष्ट्र में चलने वाली विशेष ट्रेनों के ऐसे यात्रियों की टिकटें स्वत: रद्द हो जायेंगी और यात्रियों को पूरा पैसा लौटाया जायेगा।

इसमें यह भी कहा गया है कि अगले आदेश तक महाराष्ट्र में राज्य के अंदर बुकिंग की अनुमति नहीं दी जानी चाहिये । रेलवे के एक प्रवक्ता ने हालांकि कहा कि इसका यह मतलब नहीं है कि महाराष्ट्र के स्टेशनों से ट्रेने नहीं चलेंगी । उन्होंने बताया कि इसका मतलब यह हुआ कि लोग महाराष्ट्र में राज्य के स्टेशनों पर नहीं उतरेंगे।

प्रवक्ता ने बताया, उदाहरण के लिये अगर कोई ट्रेन मुंबई से नासिक होकर कानपुर जाती है, तो कोई यात्री चाहे वह महाराष्ट्र के किसी भी स्टेशन से चढा हो, प्रदेश की सीमा के भीतर किसी स्टेशन पर नहीं उतर सकता है। प्रवक्ता ने बताया कि हालांकि, कोई यात्री नासिक में सवार होकर राज्य के बाहर कहीं भी जा सकता है।

उन्होंने बताया कि केवल वे यात्री जिन्होंने महाराष्ट्र की सीमाओं के भीतर यात्रा करने के लिये टिकट लिया है, वे ऐसा करने में सक्षम नहीं होंगे । रेलवे के अनुसार करीब 100 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन एक जून से किया जायेगा।

इनमें दुरंतो एक्सप्रेस, जन शताब्दी एवं कई अन्य लोकप्रिय गाड़ियां शामिल हैं। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि यात्रियों को एक एसएमएस भेजा जायेगा जिसमें यह लिखा होगा कि '‘महाराष्ट्र में यात्रा करने के लिये राज्य सरकार के प्रतिबंधों के कारण आपका टिकट रद्द कर दिया गया है और पूरा पैसा आपको वापस किया जायेगा।’'

 

टॅग्स :भारतीय रेलकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए