लाइव न्यूज़ :

जम्मू में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र की स्थापना होगी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 14:16 IST

Open in App

जम्मू, 28 सितंबर जम्मू शहर में विभिन्न स्मार्ट सेवाओं और समाधानों को एक स्थान पर लाने के मकसद से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) आधारित एक निगरानी प्रणाली के निर्माण के लिए स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी) स्थापित किया जा रहा है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड (जेएससीएल) ने हाल में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ 53 करोड़ रुपये की लागत से जम्मू शहर के लिए आईसीसीसी स्थापित करने से संबंधित अनुबंध समझौते पर हस्ताक्षर किया है।

अधिकारियों ने बताया कि आईसीसीसी सभी नागरिक और आवश्यक सेवाओं को एक मंच पर एकीकृत करेगा जिसका उद्देश्य वास्तविक समय में सार्वजनिक मुद्दों की निगरानी और उनका समाधान करना है। जेएससीएल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनि लवासा ने सोमवार को जम्मू शहर में स्थापित किए जाने वाले दो केंद्रों में से एक का दौरा किया। लवासा ने बताया कि उन्होंने इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) की स्थापना के बारे में पूछताछ की।

अधिकारियों ने बताया कि आईसीसीसी विभिन्न नागरिक-केंद्रित सेवाओं के लिए प्रमुख केंद्र के रूप में काम करेगा और ऐसी सेवाओं की कुशल निगरानी और वितरण को बढ़ावा देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल