लाइव न्यूज़ :

केरल भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ रिश्वत देने का मामला दर्ज करने का निर्देश

By भाषा | Updated: June 16, 2021 20:28 IST

Open in App

वायनाड, 16 जून केरल के वायनाड की एक अदालत ने आदिवासी नेता तथा जनाधिपत्य राष्ट्रीय पार्टी (जेआरपी) की अध्यक्ष सी के जानू को छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में मन्नतवाड़ी सीट से राजग उम्मीदवार बनने के लिये रिश्वत देने के आरोप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।

अदालत का आदेश एमएसएफ के प्रदेश अध्यक्ष पी के नवस द्वारा दायर एक याचिका पर आया जिसमें आरोप लगाया गया है कि सुरेंद्रन ने चुनाव में राजग उम्मीदवार बनने के लिये जानू को 50 लाख रुपये की रिश्वत दी थी।

हाल ही में, सुरेंद्रन और जेआरपी नेता प्रसीता के बीच बातचीत के ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। बाद में उन्हें एक-एक करके जारी किया गया। हालांकि सुरेंद्रन और भाजपा ने आरोपों से इनकार किया है, लेकिन अदालत को प्रथम दृष्टया टेप की सत्यता के बारे में आश्वस्त किया गया है।

अदालत के सूत्रों ने बताया कि अदालत ने पुलिस को सुरेंद्रन के खिलाफ आईपीसी की धारा 171 (बी) और (ई) (रिश्वत) के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?