लाइव न्यूज़ :

नवजात शिशुओं के उपचार में विशेष गंभीरता बरतने के निर्देश

By भाषा | Updated: December 10, 2020 20:14 IST

Open in App

जयपुर, 10 दिसम्बर राजस्‍थान के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने राज्‍य के सभी मेडिकल कालेज के प्राचार्यों को नवजात शिशुओं के उपचार में विशेष गम्भीरता बरतने के निर्देश दिए हैं।

एक सरकारी प्रवक्‍ता के अनुसार, डॉ. शर्मा ने कोटा के जे.के.लोन अस्पताल में नौ शिशुओं की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय प्राचार्य व प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की शुरुआती जांच कर तत्काल रिपोर्ट मांगी। उन्‍होंने कोटा मेडिकल कालेज के प्राचार्य से भी इस बारे में रिपोर्ट मांगी।

प्रवक्‍ता के अनुसार, इस रिपोर्ट में जिन नौ शिशुओं की मौत बताई जा रही है उनमें से तीन नवजात शिशु मृत अवस्था में लाये गये थे, जबकि तीन नवजातों की मृत्यु जन्मजात बीमारी के कारण हुई है। वहीं चिकित्सकों के अनुसार तीन नवजातों की मौत सीओटी के कारण हुई है। शिशु रोग विषेषज्ञों के अनुसार, बच्चे को घुटन की स्थिति में, दूध पिलाते समय हुई गलती सहित अन्य कारणों को सीओटी के कारण मृत्यु माना जाता है।

चिकित्सा मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को नवजात शिशुओं की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि उपचार में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन