लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में दूसरे राज्यों से आने वालों के लिये संस्थागत पृथक-वास अनिवार्य

By भाषा | Updated: August 2, 2021 17:14 IST

Open in App

बेंगलुरु, दो अगस्त कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये बेंगलुरु की स्थानीय निकाय एजेंसियों ने राज्य के बाहर से आने वाले लोगों के लिये संस्थागत पृथक-वास अनिवार्य कर दिया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के मुख्य आयुक्त गौरव गुप्ता ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बेंगलुरु में प्रवेश करने वाले लोगों को आरटीपीसीआर की निगेटिव जांच रिपोर्ट लानी होगी । अगर वह नहीं लाते हैं तो हम जांच करेंगे और जब तक उनकी रिपोर्ट नहीं आती है तब तक उन्हें संस्थागत पृथक-वास में रहना होगा ।’’

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं अन्य के साथ बैठक के बाद गुप्ता ने बताया कि यह व्यवस्था आज से लागू की गयी है।

निगम आयुक्त ने बताया कि इस मामले में बीबीएमपी के संभागीय स्तर के अधिकारी पुलिस के साथ समन्वय करेंगे ।

एक सवाल के जवाब में मुख्य आयुक्त ने बताया कि बीबीएमपी की ओर से चिन्हित स्थानों पर संस्थागत पृथक-वास को जरूरी किया गया है।

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी गयी है। 12 जुलाई को नये मामले जहां गिर कर 1386 पर आ गये थे वहीं रविवार को यह बढ़ कर 1,875 पर पहुंच गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी