लाइव न्यूज़ :

गरीबों को 6,000 रूपये महीना देने की बजाय कांग्रेस काम की गारंटी का वादा करे: यूनियन

By भाषा | Updated: April 7, 2019 13:54 IST

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि सत्ता में आने पर वह ‘न्याय योजना’ के तहत देश के 5 करोड़ गरीबों को 6,000 रूपये प्रति माह देगी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश शासकीय गैंगमैन श्रमिक संघ भोपाल, मध्य प्रदेश के करीब 30,000 दैनिक वेतन भोगी एवं गैंगमैन श्रमिकों का प्रदेशव्यापी संघ है। बेरोजगार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय हुंका ने कहा, ‘‘अगर ‘न्याय योजना’ में पैसा बगैर काम के दिया जा रहा है, तो यह अनुचित है।

मध्य प्रदेश के दैनिक वेतन भोगी एवं गैंगमैन श्रमिकों ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में ‘न्याय योजना’ के तहत गरीबों को 6,000 रूपये प्रति माह बिना काम के दिये जाने के वादे को अनुचित ठहराते हुए काम की गारंटी देने की मांग की है।

दरअसल आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि सत्ता में आने पर वह ‘न्याय योजना’ के तहत देश के 5 करोड़ गरीबों को 6,000 रूपये प्रति माह देगी। मध्यप्रदेश शासकीय गैंगमैन श्रमिक संघ भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने ‘भाषा’ से कहा कि गरीबों की आर्थिक स्थिति सुधरनी चाहिए, उन्हें बिना काम किए कुछ देने की बजाय उन्हें नौकरी और काम के अवसर देना उनके और देश के लिए ज्यादा बेहतर होता।

मध्यप्रदेश शासकीय गैंगमैन श्रमिक संघ भोपाल, मध्य प्रदेश के करीब 30,000 दैनिक वेतन भोगी एवं गैंगमैन श्रमिकों का प्रदेशव्यापी संघ है। नेगी ने कहा, ‘‘केन्द्र एवं राज्य सरकारें आंगनवाडी, मनरेगा, जनस्वास्थ्य एवं गौ-सेवा में काम कर रहे कई कर्मियों एवं मजदूरों तथा कई संविदा कर्मियों को भी प्रति माह 6,000 रूपये वेतन नहीं देती हैं।’’

बेरोजगार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय हुंका ने कहा, ‘‘अगर ‘न्याय योजना’ में पैसा बगैर काम के दिया जा रहा है, तो यह अनुचित है। गारंटी काम की होनी चाहिए, बिना काम के पैसा देने की नहीं।’’ इसी बीच, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘यह योजना देश के 20 प्रतिशत सबसे गरीब परिवारों के लिए है। इससे 5 करोड़ गरीब परिवारों के 25 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचेगा। इसमें अनुचित क्या है।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल