लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना ने आईएनएस कोरा से दागी मिसाइल, धुआं-धुआं हुआ टारगेट, देखिए वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2020 18:04 IST

नौसेना ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय नौसेना के गाइडेड मिसाइल कोरवेट आईएनएस कोरा द्वारा दागी गई जहाज-रोधी मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी में अधिकतम दूरी पर स्थित लक्ष्य को सटीकता के साथ निशाना बनाया।’’

Open in App
ठळक मुद्देयुद्धक तैयारियों को दर्शाता है। नौसेना ने कहा कि मिसाइल ने अधिकतम सीमा पर स्थित लक्ष्य को बेहद सटीकता से निशाना बनाया।नौसेना ने अरब सागर में किसी स्थान पर जहाज-रोधी मिसाइल द्वारा एक डूबते जहाज को ‘‘अत्यंत सटीकता’’ के साथ नष्ट करने का एक वीडियो जारी किया था। उपकरणों के साथ किये गए एक व्यापक नौसेना अभ्यास के दौरान ‘फ्रंटलाइन कोरवेट आईएनएस प्रबल’ से दागा गया था।

नई दिल्लीः भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में अपने पोत गाइडेड मिसाइल कोरवेट आईएनएस कोरा से एक जहाज-रोधी मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

नौसेना ने ऐसा एक अभ्यास के तहत किया जो भारत के आसपास रणनीतिक समुद्री क्षेत्र में उसकी युद्धक तैयारियों को दर्शाता है। नौसेना ने कहा कि मिसाइल ने अधिकतम सीमा पर स्थित लक्ष्य को बेहद सटीकता से निशाना बनाया।

नौसेना ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय नौसेना के गाइडेड मिसाइल कोरवेट आईएनएस कोरा द्वारा दागी गई जहाज-रोधी मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी में अधिकतम दूरी पर स्थित लक्ष्य को सटीकता के साथ निशाना बनाया।’’

पिछले सप्ताह, नौसेना ने अरब सागर में किसी स्थान पर जहाज-रोधी मिसाइल द्वारा एक डूबते जहाज को ‘‘अत्यंत सटीकता’’ के साथ नष्ट करने का एक वीडियो जारी किया था। इस मिसाइल को विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और कई युद्धपोतों, लड़ाकू हेलीकॉप्टरों, विमानों और नौसेना के अन्य उपकरणों के साथ किये गए एक व्यापक नौसेना अभ्यास के दौरान ‘फ्रंटलाइन कोरवेट आईएनएस प्रबल’ से दागा गया था।

भारतीय नौसेना ने पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध को लेकर भारत और चीन के बीच तनाव के मद्देनजर चीन को एक संदेश देने के प्रयास के तहत हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी तैनाती में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। भारतीय नौसेना ने पिछले कुछ हफ्तों में कई संयुक्त समुद्री अभ्यासों में हिस्सा लिया है, जिसमें 26-28 सितंबर के बीच जापान की नौसेना के साथ तीन दिवसीय अभ्यास शामिल है।

भारतीय नौसेना ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के साथ हिंद महासागर क्षेत्र में दो दिवसीय अभ्यास भी किया था जिसमें कई जटिल नौसेना युद्धाभ्यास, विमान-रोधी अभ्यास और हेलीकाप्टर संचालन शामिल थे। गत जुलाई में भारतीय नौसेना ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के तट पर परमाणु ऊर्जा चालित विमानवाहक पोत यूएसएस निमित्ज के नेतृत्व में अमेरिकी नौसेना वाहक समूह के साथ सैन्य अभ्यास किया था। यूएसएस निमित्ज दुनिया का सबसे बड़ा युद्धपोत है। 

टॅग्स :मिसाइलपश्चिम बंगालनेवीआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसओड़िसाडीआरडीओराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब