लाइव न्यूज़ :

कतर और कुवैत से चिकित्सीय आपूर्ति लेकर न्यू मंगलोर बंदरगाह पहुंचा आईएनएस कोलकाता

By भाषा | Updated: May 10, 2021 18:39 IST

Open in App

मंगलुरु, 10 मई कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के समर्थन में और भारतीय नौसेना के जारी ऑपरेशन समुद्र सेतु-द्वितीय’ के तहत आईएनएस कोलकाता सोमवार को कतर और कुवैत से तरल मेडिकल ऑक्सीजन सहित महत्वपूर्ण चिकित्सीय आपूर्ति लेकर न्यू मंगलोर बंदरगाह पहुंचा। यह जानकारी एक रक्षा अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पोत में ऑक्सीजन की 400 बोतलें और 30 मीट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन के दो कंटेनर हैं जिन्हें कतर और कुवैत से इस पर चढ़ाया गया था। पोत पांच मई को शुवैख बंदरगाह, कुवैत से रवाना हुआ था।’’

उन्होंने कहा कि पूरी खेप की आपूर्ति आगे की कार्रवाई के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को कर दी गई है।

अधिकारी के अनुसार आईएनएस ऐरावत सिंगापुर से आठ 20 टी क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंक (खाली), 3,150 ऑक्सीजन सिलेंडर (खाली), 500 भरे ऑक्सीजन सिलेंडर, सात ऑक्सीजन सांद्रक, 10,000 रैपिड एंटीजन जांच किट और 450 पीपीई किट की एक खेप लेकर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम पहुंच रहा है।

इसके अलावा, आईएनएस त्रिकंड कतर से दो 27-एमटी ऑक्सीजन से भरे कंटेनरों के साथ मुंबई पहुंचेगा।

नौसेना ने मैत्रीपूर्ण देशों से अति-आवश्यक ऑक्सीजन और संबद्ध चिकित्सा आपूर्ति समुद्र के रास्ते लाने के लिए 'ऑपरेशन समुद्र सेतु-दो शुरू किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण