गुजरात में वडोदरा केंद्रीय जेल में कैदियों ने रेडियो स्टेशन शुरू किया

By भाषा | Published: March 3, 2021 05:41 PM2021-03-03T17:41:07+5:302021-03-03T17:41:07+5:30

Inmates start radio station in Vadodara Central Jail in Gujarat | गुजरात में वडोदरा केंद्रीय जेल में कैदियों ने रेडियो स्टेशन शुरू किया

गुजरात में वडोदरा केंद्रीय जेल में कैदियों ने रेडियो स्टेशन शुरू किया

अहमदाबाद, तीन मार्च वडोदरा केंद्रीय जेल के कैदियों ने बुधवार को अपना खुद का रेडियो स्टेशन शुरू किया। इस पहल का उद्देश्य कैदियों का पुनर्वास तथा उनके रचनात्मक पक्ष को व्यक्त करने में मदद करना है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने कहा कि जेल में लगभग 1,500 कैदी हैं और उनमें से कुछ को इस आंतरिक 'रेडियो जेल' सेवा के हिस्से के रूप में रेडियो जॉकी बनने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इस तरह की रेडियो सेवा शुरू करने वाली यह गुजरात की चौथी जेल है।

वडोदरा केंद्रीय जेल के कैदी कल्याण अधिकारी महेश राठौड़ ने पीटीआई-भाषा को बताया कि प्राधिकारियों ने जेल परिसर के भीतर एक स्टूडियो स्थापित किया है और 60 से अधिक स्पीकर विभिन्न बैरकों में स्थापित किये गए हैं ताकि कैदी रेडियो सेवा को सुन सकें।

उन्होंने कहा, ‘‘इस सेवा का मुख्य लाभ यह है कि हम कैदियों के बीच विभिन्न मुद्दों के बारे में उन्हें शिक्षित करने के साथ ही उनमें जागरूकता फैला सकें।’’

गुजरात के कारागार महानिरीक्षक के एल एन राव ने बुधवार को यहां केंद्रीय जेल में सेवा का शुभारंभ किया और कहा कि यह जेल कैदियों के लिए बहु-स्तरीय इन्फोटेनमेंट (सूचना और मनोरंजन) मंच के रूप में काम करेगा।

अहमदाबाद केंद्रीय जेल में पिछले साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर इस तरह की रेडियो सेवा शुरू की गई थी।

यह सेवा बाद में राजकोट और लाजपोर (सूरत) जेलों में भी शुरू की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Inmates start radio station in Vadodara Central Jail in Gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे