लाइव न्यूज़ :

बंगाल में संक्रमण की दर ज्यादा है, वहां से आने वाले सभी यात्रियों की जांच कराएं : नीतिश ने अधिकारियों से कहा

By भाषा | Updated: May 26, 2021 00:31 IST

Open in App

पटना, 25 मई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में महामारी की मौजूदा स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए मंगलवार को अधिकारियों से कहा कि पश्चिम बंगाल में संक्रमण की दर बहुत ज्यादा है और वहां से बस/ट्रेन सहित सार्वजनिक परिवहन से आने वाले सभी लोगों की अनिवार्य जांच करायी जाए।

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन हुई इस बैठक में कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की दर में गिरावट आ रही है लेकिन नमूनों की जांच की संख्या बढ़ाने की जरुरत है, खास तौर से ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से जांच करने की जरुरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के जिन इलाकों में संक्रमितों की संख्या ज्यादा पायी जा रही है, उनपर विशेष नजर रखें, संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठाएं और जरुरत होने पर घर-घर जाकर सर्वेक्षण करें।

उन्होंने कहा, सुनिश्चित करें कि गृह-पृथकवास में रहने वाले मरीजों को दवा और उनकी देखरेख में कोई दिक्कत ना हो।

उन्होंने कहा कि कोविड से मरने वालों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली अनुग्रह राशि अवश्य उपलब्ध करायें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो