लाइव न्यूज़ :

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने अग्निशामकों के लिए सुरक्षा पाठ्यक्रम शुरु किया

By भाषा | Updated: December 3, 2020 22:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीएसआईपीयू) के सेंटर फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट स्टडीज में फायर एंड सेफ्टी ऑडिट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम की शुरुआत की। यह भारत में अपनी तरह का पहला पाठ्यक्रम है।

यह पाठ्यक्रम नेशनल फायर सर्विस कॉलेज नागपुर के तकनीकी सहयोग से देश में अग्निशमन पेशेवरों को प्रशिक्षित करने के लिए पेश किया जाएगा ।

सिसोदिया ने कहा,‘‘आग से जीवन सुरक्षा भारत में सबसे चुनौतीपूर्ण और अहम मुद्दों में से एक रहा है। महानगरों में जन जागरूकता की कमी के कारण शहरी समूह, और भवननिर्माण के नियमों का पालन नहीं करने से यह और मुश्किल हो जाता है।”

दिल्ली के शिक्षामंत्री सिसोदिया ने विश्वविद्यालय से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि यह पाठ्यक्रम समय के साथ विकसित और छात्रों में लोकप्रिय हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच