लाइव न्यूज़ :

इंदौर: डॉक्टर ने मॉल की चौथी मंजिल से कूद कर की आत्महत्या, रीढ़ की बीमारी से थे परेशान

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 13, 2023 20:17 IST

जानकारी के मुताबिक डॉ सोनी की पत्नी भी डॉक्टर है। उनकी एक ही बेटी है, जो मुम्बई में रहती है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की वजह बीमारी बताई जा रही है। डॉक्टर सोनी लंबे समय से रीढ़ की हड्डी की बीमारी से ग्रसित था।

Open in App
ठळक मुद्देआत्महत्या की वजह बीमारी से उत्पन्न डिप्रेशन बताया जा रहा हैएडिशनल एडीसीपी राजेश व्यास ने बताया कि मृतक डॉक्टर का नाम मनमोहन सोनी है

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 65 वर्षीय डॉक्टर ने विजयनगर क्षेत्र में स्थित सी-21 मॉल की चौथी मंजिल से कूद कर सोमवार शाम को आत्महत्या कर ली। वह सुबह अपने ड्राइवर के साथ मॉल पहुंचा था, जहां उसने खुद की जीवन लीला को समाप्त कर लिया। आत्महत्या की वजह बीमारी से उत्पन्न डिप्रेशन बताया जा रहा है।

एडिशनल एडीसीपी राजेश व्यास ने बताया कि मृतक डॉक्टर का नाम मनमोहन सोनी है, जो चोइथराम अस्पताल में प्रेक्टिस करता था। वह सुबह भंवरकुआं स्थित अपने घर से बगैर खाना खाएं ड्राइवर के साथ निकला था और सी-21 मॉल पहुंचकर ड्राइवर को गाड़ी पार्क करने के लिए कहा। जिसके बाद वह मॉल के अंदर चला गया। 

करीब 3 घंटे तक ड्राइवर मॉल के बाहर खड़ा रहा। ड्राइवर ने कॉल किया तो उसने आने की बात कही। लेकिन देर तक डॉक्टर के बाहर नहीं आने पर ड्राइवर मॉल के अंदर गया तो पता चला कि डॉक्टर ने चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना की जानकारी के बाद परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए। 

जानकारी के मुताबिक डॉ सोनी की पत्नी भी डॉक्टर है। उनकी एक ही बेटी है, जो मुम्बई में रहती है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की वजह बीमारी बताई जा रही है। डॉक्टर सोनी लंबे समय से रीढ़ की हड्डी की बीमारी से ग्रसित था। इंदौर स्थित बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज करा रहे थे। शनिवार को भी वे हॉस्पिटल गए थे। कुछ जांच कराई थी। गुरुवार को वे बेटी के पास मुम्बई जाने वाले थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :इंदौरMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं