लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: इंदौर में 11 साल के बच्चे के साथ मारपीट, कपड़े उतारे गए; धार्मिक नारे लगाने को कहा, मामले में आरोपी भी नाबालिग

By विनीत कुमार | Updated: April 14, 2023 09:05 IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में 11 साल के बच्चे के साथ मारपीट कर उससे जबरन धार्मिक नारे लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कहा है कि उसने आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपी भी इस मामले में नाबालिग हैं।

Open in App

भोपाल: मध्य प्रदेश के इंदौर में 11 साल के एक बच्चे के साथ मारपीट करने और जबरन उससे धार्मिक नारे लगवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे को कपड़े भी उतारने को कहा गया और धार्मिक नारे लगाते हुए उसके वीडियो रिकॉर्ड गए। हैरान करने वाली बात ये भी है कि इस पूरे मामले में आरोपी भी नाबालिग हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आपोपियों के खिलाफ अपहरण सहित अन्य गंभीर अपराधों के लिए मामला दर्ज कर लिया है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार घटना इंदौर में लसूड़िया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले निपानिया इलाके की है। पीड़ित के बयान के मुताबिक वह स्टार स्क्वायर के पास खेल रहा था, तभी आरोपी उसके पास पहुंचे और उसे बताया कि बाइपास पर कम दाम में अच्छे खिलौने बांटे जा रहे हैं।

आरोपी 11 साल के इस बच्चे को खिलौने दिलाने के बहाने महालक्ष्मी नगर के पास एकांत में ले गए और उससे जबरन धार्मिक नारे लगवाए। उन्होंने कथित तौर पर उसे पीटा और उसके कपड़े उतरवाए। पीड़ित इस बीच किसी तरह भाग निकला और इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने लोगों से की अपील- वीडियो शेयर नहीं करें

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ अपहरण, चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

वहीं घटना के बाद कई लोगों ने पीड़ित के लिए त्वरित न्याय की मांग करते हुए पूरे मामले को लेकर नाराजगी जताई है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि उन्होंने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया कि वे घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा न करें।

टॅग्स :Madhya PradeshIndore
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है