लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: सरकार ने दी और छूट, शादी में अब 50 मेहमानों के साथ बैंड, घोड़ी वाले और हज्जाम को भी हरी झंडी

By भाषा | Updated: June 24, 2020 13:53 IST

इंदौर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 34 नये मामले मिले हैं। इससे जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 4,427 से बढ़कर 4,461 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में बुधवार को इस महामारी का प्रकोप शुरू हुए तीन महीने पूरे हो गये।प्रशासन ने छूट का दायरा बढ़ाते हुए अलग-अलग गतिविधियों को मंजूरी दी है।

इंदौर: देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में बुधवार को इस महामारी का प्रकोप शुरू हुए तीन महीने पूरे हो गये। इस बीच, प्रशासन ने छूट का दायरा बढ़ाते हुए अलग-अलग गतिविधियों को मंजूरी दी है जिसमें विवाह समारोह में वर-वधू पक्ष के मेहमानों की तय तादाद 12 से बढ़ाकर 50 किया जाना शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अब शादी-ब्याह के आयोजन के लिये प्रशासन की पूर्व अनुमति की दरकार भी नहीं है। विवाह समारोह में 50 मेहमानों के साथ ही बैंड, घोड़ीवाले और हज्जाम समेत 10 सेवाप्रदाताओं को भी बुलाया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने आम लोगों की मांग पर विवाह समारोह में ये छूटें दी हैं। लेकिन विवाह समारोह के आयोजकों को कोविड-19 से बचाव के तमाम इंतजाम सुनिश्चित करने होंगे। प्रशासन ने इंदौर के लोगों के सबसे पसंदीदा नाश्ते पोहे के साथ चाय की दुकानों को सुबह छह से 10 के बीच केवल चार घंटे के लिये मंजूरी दी है। इसके बाद बुधवार को इन दुकानों पर खान-पान के शौकीनों की भीड़ देखी गयी।

कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर सामाजिक, वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों में लागू पाबंदियों में प्रशासन के लगातार ढील दिये जाने से जिले में आम जन-जीवन तेजी से पटरी पर लौटता दिखायी दे रहा है। हालांकि, इस महामारी का फैलना भी जारी है।

इंदौर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34 नए मामले आए

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 34 नये मामले मिले हैं। इससे जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 4,427 से बढ़कर 4,461 हो गयी है। सीएमएचओ ने यह भी बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान 70 वर्षीय पुरुष समेत चार और मरीजों की मौत हो गयी। नतीजतन इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की कुल तादाद बढ़कर 207 पर पहुंच गयी है। वहीं, 3,290 लोग इलाज के बाद इसके संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी। भाषा हर्ष मानसी मानसी

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियाइंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos