लाइव न्यूज़ :

इंदौर : भीड़ द्वारा पीटे जाने के बाद चूड़ी विक्रेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग लड़की ने लगाया छेड़खानी का आरोप

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 25, 2021 11:20 IST

हाल ही में इंदौर में चूड़ी बेचने वाले शख्स को भीड़ द्वारा पीटे जाने की वीडियो वायरल हुआ था, उसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । चूड़ी वाले पर एक नाबालिग लड़की ने छेड़खानी का आरोप लगाया है ।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में चूड़ी बेचने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार नाबालिग लड़की ने छेड़खानी का लगाया आरोप बुधवार को तसलीम अली को कोर्ट में पेश किया जाएगा

इंदौर :  इंदौर का एक चूड़ी विक्रेता, जिसे भीड़ द्वारा नाम पूछने के बाद पीटा गया था । उससे मंगलवार देर रात पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया ।

 इंदौर में चूड़ी विक्रेता तसलीम अली को भीड़ ने बेरहमी से पीटा था और घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि उस व्यक्ति द्वारा हिंदू महिलाओं को चूड़िया बेचने के बाद विवाद खड़ा हो गया था ।  

हालांकि, बाद में 13 साल की एक लड़की को गलत तरीके से छूने के आरोप में तसलीम अली पर पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था । तसलीम अली पर अपनी पहचान से जुड़े फर्जी दस्तावेज रखने का भी आरोप लगाया गया था । उसके पास से दो आधार कार्ड बरामद किए गए थे । 

मंगलवार रात तसलीम के खिलाफ कक्षा 6 की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था । उसे बुधवार को कोर्ट में पेश  किया जाएगा । इस बीच इंदौर पुलिस द्वारा आईपीसी की सात धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है ।

तसलीम के खिलाफ प्राथमिकी 23 अगस्त को लगभग 27 घंटे बाद दर्ज की गई थी, जब उसने 13 वर्षीय लड़की का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया था । इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, लड़की ने बदनामी के डर के कारण 27 घंटों तक पुलिस से संपर्क नहीं किया था औऱ वह डर गई थी । 

पीड़िता ने यह भी कहा कि 22 अगस्त को दोपहर 2 बजे वह अपनी मां के साथ अपने घर पर थी जब आरोपी वहां चूड़ियां बेचने आया था ।  प्राथमिकी में 23 अगस्त को शाम 5:49 बजे पुलिस को सूचित करने का समय बताया गया है । 

टॅग्स :इंदौरवायरल वीडियोपोक्सो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत