लाइव न्यूज़ :

नववर्ष पर मिले भारत-चीन के सैनिक, संबंधों पर चर्चा की, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ परंपराओं की झलक पेश

By भाषा | Updated: January 1, 2020 20:08 IST

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि दो बैठक स्थलों पर भारतीय प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व ब्रिगेडियर एच एस गिल और कर्नल मनोज कुमार ने किया व चीनी प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व वरिष्ठ कर्नल बाई मिन और लेफ्टिनेंट कर्नल ली मिंग जू ने किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवक्ता ने कहा कि दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने सौहार्दपूर्ण महौल में बैठकें कीं।बैठकों में सीमावर्ती क्षेत्रों में क्रियात्मक स्तर पर संबंधों में सुधार की पारस्परिक इच्छा दिखी।

भारत और चीन की सेनाओं ने बुधवार को नववर्ष के दिन दो रस्मी बैठकें कीं। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि दो बैठक स्थलों पर भारतीय प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व ब्रिगेडियर एच एस गिल और कर्नल मनोज कुमार ने किया व चीनी प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व वरिष्ठ कर्नल बाई मिन और लेफ्टिनेंट कर्नल ली मिंग जू ने किया।

प्रवक्ता ने कहा कि दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने सौहार्दपूर्ण महौल में बैठकें कीं। बैठकों में सीमावर्ती क्षेत्रों में क्रियात्मक स्तर पर संबंधों में सुधार की पारस्परिक इच्छा दिखी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर चीन की तरफ से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिसमें चीनी संस्कृति और परंपराओं की झलक दिखी।

प्रवक्ता ने कहा कि बैठकों के बाद प्रतिनिधिमंडलों ने मित्रता की भावना और मौजूदा सौहार्दपूर्ण संबंधों की मजबूती की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ विदाई ली। 

टॅग्स :मोदी सरकारचीनशी जिनपिंगपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित