लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश युद्ध में इंदिरा गांधी के योगदान को सही परिप्रेक्ष्य में रखा जाए : अधीर रंजन

By भाषा | Updated: December 19, 2021 19:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने स्पीकर ओम बिरला को रविवार को पत्र लिखकर बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योगदान को सही ऐतहासिक परिप्रेक्ष्य में रखने को कहा।

चौधरी का यह पत्र बृहस्पतिवार को विजय दिवस उत्सव के दौरान पीठासीन अधिकारियों और सरकार द्वारा इंदिरा गांधी का उल्लेख नहीं करने पर विपक्षी पार्टी द्वारा नाराजगी जताए जाने के बाद आया है।

वर्ष 1971 में बांग्लादेश की आजादी की 50वीं सालगिरह के अवसर पर 16 दिसंबर को बिरला के बयान का संदर्भ देते हुए चौधरी ने स्पीकर को याद दिलाया कि विजय दिवस इंदिरा गांधी के साहसिक और निर्णायक फैसले की वजह से है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘उनमें साहस और दृढ़ विश्वास था और यह उनका नेतृत्व था जब हमारे देश ने मुक्ति वाहिनी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पाकिस्तान को करारी मात दी और बांग्लादेश को आजाद कराने में मदद की।’’

चौधरी ने याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने विपक्ष में रहने के बावजूद इंदिरा गांधी की प्रशंसा की थी और उन्हें 1971 की बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई के बाद ‘दुर्गा’ का अवतार बताया था।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत पुरानी सभ्यता है लेकिन नया देश है। देश की अधिकतर आबादी युवा है और वह वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्चाई जानने की हकदार है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके पास बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई को लेकर कई लोगों से सवाल आए हैं क्योंकि स्पीकर ने अपने संदेश में इस लड़ाई के दौरान हमारे सशस्त्र बलों की वीरता और सर्वोच्च बलिदान का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, ‘‘सच्चाई है कि हमने जाति, समूह, धर्म और राजनीतिक विचारधारा से परे होकर राष्ट्र के तौर पर लड़ा। यह जीत किसी व्यक्ति या समूह या राजनीतिक पार्टी की नहीं थी। यह देश की जीत थी। हम भारत के लोग विजेता बनकर उभरे। इसलिए बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई का श्रेय हर उस व्यक्ति को बिना नाम हटाए दिया जाना चाहिए जिन्होंने अहम भूमिका निभाई।’’

चौधरी ने स्पीकर से कहा, ‘‘इसलिए मैं आह्वान करता हूं कि जब भी वर्ष 1971 की बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई का उल्लेख किया जाए, हमारी दिवंगत प्रधानमंत्री श्री इंदिरा गांधी के महान योगदान को भी सही ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में रखा जाए।’’

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने विजय दिवस समारोह में इंदिरा गांधी का उल्लेख नहीं किए जाने पर सरकार की आलोचना की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित