लाइव न्यूज़ :

इंडिगो की जयपुर-मुबई फ्लाइट 6E 218 में बम की सूचना से हड़कंप, जांच के बाद सामान्य हुआ संचालन

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 19, 2018 11:55 IST

IndiGo Jaipur- Mumbai Flight Bomb Threat: एयरलाइंस कंपनी इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइंस के कॉल से सेंटर को मंगरवार सुबह यानी आज फोन पर किसी अज्ञात शख्स ने सूचना देते हुए जयपुर से मुंबई जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना दी।

Open in App

नई दिल्ली, 19 जून। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइंस के कॉल से सेंटर को मंगरवार सुबह यानी आज फोन पर किसी अज्ञात शख्स ने सूचना देते हुए जयपुर से मुंबई जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना दी। इस सूचना के मिलते ही हड़कंप की स्थिति बनी हुई। जांच एजेंसी इस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें: वाराणसी एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, टकराने से बाल-बाल बची इंडियो-स्पाइसजेट की फ्लाइट

ताजा जानकारी के मुताबिक, एक शख्स ने इंडिगो एयरलाइन की कस्टमर केयर सर्विस को सुबह करीब 4:30 बजे के आस-पास फोन कर इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 218 में बन होने की सूचना दी। यह फ्लाइट सुबह 5:05 पर जयपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली थी। तय समय पर उड़ान पर यह फ्लाइट सुबह 7 बजे मुंबई पहुंचती लेकिन बम की सूचना पर सिक्युरिटी को अलर्ट कर दिया गया।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, इस मामले में इंडिगो ने बताया कि, अज्ञात शख्स द्वारा दी गई बम की सूचना पर बम की धमकी का आकलन करने वाली समिति  (BTAC/Bomb Threat Assessment Committee) को सूचित कर हमने सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। इस मामले में जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: दिल्लीः इंडिगो के विमान का टेक ऑफ करते ही इंजन हुआ फेल, 183 यात्री बाल-बाल बचे

इंडिगो ने अपने बयान में कहा है कि Bomb Threat Assessment Committee ने बम की सूचना और धमकी के खतरे का विश्लेषण करने के बाद इसे "विशिष्ट बम धमकी" के रूप में वर्गीकृत किया है। हांलाकि सुरक्षा अधिकारियों से हरी झंडी मिलने के बाद हमारी उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से किया जा रहा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :इंडिगोबमजयपुरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब