लाइव न्यूज़ :

भारत का टीबी उन्मूलन कार्यक्रम चिकित्सा हस्तक्षेप से परे है: स्वास्थ्य राज्य मंत्री

By भाषा | Updated: October 26, 2021 20:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को कहा कि भारत का टीबी उन्मूलन कार्यक्रम सभी सह-रुग्णताओं का समाधान करता है और यह बीमारी के सामाजिक निर्धारकों से निपटने के लिए चिकित्सा हस्तक्षेप से परे है।

उन्होंने नए सिरे से टीबी प्रतिक्रिया के लिए डब्ल्यूएचओ एसईएआर (दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र) की उच्चस्तरीय बैठक के नेतृत्व सत्र को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की जिसकी सह-अध्यक्षता भारत ने की।

टीबी को खत्म करने की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने कहा, "भारत का टीबी उन्मूलन कार्यक्रम सभी सह-रुग्णताओं का भी समाधान कर रहा है और निदान एवं उपचार के लिए पहुंच संबंधी बाधाओं को कम करते हुए यह टीबी के सामाजिक निर्धारकों से निपटने के लिए चिकित्सा हस्तक्षेप से परे है।"

उन्होंने कहा कि ‘निक्षय पोषण’ योजना के माध्यम से सभी टीबी रोगियों को उनके इलाज की पूरी अवधि के लिए पोषण संबंधी सहायता प्रदान की जाती है।

पवार ने एसईएआर की भी सराहना की, जिसने तपेदिक को समाप्त करने और इस दिशा में निवेश में वृद्धि के लिए उच्चतम स्तर की राजनीतिक प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले