लाइव न्यूज़ :

आज से पटरियों पर दौड़ेगी भारत की सबसे तेज ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस', सभी टिकट बुक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2019 08:51 IST

नई दिल्ली से वाराणसी जाने वालों का एसी कोच का किराया 1850 से घटाकर 1760 रुपये कर दिया हैं। एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3520 रुपये से घटाकर 3310 रुपये कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ट्रेन 18' (Train 18) के नाम से महशूर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।दिल्ली से वाराणसी का वातानुकूलित कुर्सी यान टिकट 1760 रूपये होगा। एक्सक्यूटिव श्रेणी का टिकट 3310 रूपये है।

भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' (Vande Bharat Express) आज से पटरियों पर दौड़ेगी। प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ट्रेन 18' (Train 18) के नाम से महशूर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। अब आप 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। ट्रेन दिल्ली और वाराणसी के बीच 17 फरवरी को अपनी पहली यात्रा शुरू करेगी। 

वंदे भारत में सभी टिकट हुए बुक

दिल्ली और वाराणसी के बीच सप्ताह में पांच दिन चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली व्यवसायिक यात्रा के लिए टिकटें पूरी तरह बिक गयी हैं।  इस ट्रेन के लिए बुकिंग बृहस्पतिवार को शुरू हुयी।

रेलवे बोर्ड के सदस्य (यातायात) गिरीश पिल्लै ने कहा कि इस ट्रेन की पहली व्यवसायिक यात्रा 17 फरवरी से शुरू होगी और यह ट्रेन पूरी तरह से बुक हो गयी है। आने-जाने वाली दोनों यात्राओं के लिए टिकटें बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर ही बुक हो गयी थीं।

दिल्ली से वाराणसी का वातानुकूलित कुर्सी यान टिकट 1760 रूपये होगा। एक्सक्यूटिव श्रेणी का टिकट 3310 रूपये है। लौटने में टिकट क्रमश: 1700 और 3260 रूपये के होंगे। दोनों किरायों में कैटरिंग शुल्क शामिल है।

कुर्सी यान का किराया शताब्दी ट्रेनों के किराए से 1.4 गुना ज्यादा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल उद्घाटन यात्रा में ट्रेन में ही हैं। उन्होंने कहा कि और 30 ऐसी ही ट्रेनों के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

ट्रेन में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए गोयल ने कहा कि ट्रेन 18 से नयी दिल्ली-वाराणसी के बीच यात्रा अवधि में कमी होगी और यह घटकर आठ घंटे रह जाएगी जबकि अन्य ट्रेनों में 13 से 14 घंटे लगते हैं।

पिल्लै ने कहा कि दिल्ली-वाराणसी मार्ग (776 किलोमीटर) पर सबसे तेज ट्रेन को 11.5 घंटे लगते हैं जबकि इसे आठ घंटे लगेंगे।

वंदे भारत एक्सप्रेस का टिकट (Tickets Prices of Vande Bharat)

नई दिल्ली से वाराणसी जाने वालों का एसी कोच का किराया 1850 से घटाकर 1760 रुपये कर दिया हैं। एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3520 रुपये से घटाकर 3310 रुपये कर दिया गया है। नई दिल्ली से कानपुर के एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2105 रुपये और नान-एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1090 रुपये लिया जाएगा।

कानपुर से प्रयागराज का एग्जीक्यूटिव किराया 1170 रुपये और नान-एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 595 रुपये है। वहीं प्रयागराज से वाराणसी का किराया 905 और चेयर क्लास में 460 रुपये होगा। जिसमें कैटरिंग और कर चार्ज भी शामिल है।

टॅग्स :वंदे भारत एक्सप्रेसनई दिल्ली रेलवे स्टेशनआईआरसीटीसीभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत