लाइव न्यूज़ :

वंदे भारत ट्रेन: यात्रियों के अलावा मोदी की मंत्री ने की थी बासी खाना की शिकायत, फिर भी उसी वेंडर को दे गया एक्सटेंशन

By भाषा | Updated: June 16, 2019 19:43 IST

गत 9 जून को वाराणसी से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन में कोच संख्या एफ-1 में यात्रा कर रहे लोगों ने खराब भोजन की शिकायत की थी। इसी कोच में यात्रा कर रहीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भी खाना खराब होने की शिकायत की थी।

Open in App

भारतीय रेल की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन वंदे भारत में हाल ही में यात्रियों को खराब खाना परोसने वाले वेंडर लैंडमार्क टावर ग्रुप की कंपनी मेसर्स ट्रीट को आईआरसीटीसी ने रात्रि का भोजन उपलब्ध कराने के लिए तीन माह का विस्तार दिया है। इसके अलावा, आईआरसीटीसी ने दिल्ली से वाराणसी आने वाली वंदे भारत ट्रेन में दोपहर का भोजन उपलब्ध कराने का भी ठेका एक माह के लिए ट्रायल बेसिस पर मेसर्स ट्रीट को दे दिया है। अभी तक दोपहर का भोजन प्रयागराज का एक वेंडर उपलब्ध करा रहा था।

उल्लेखनीय है कि गत 9 जून को वाराणसी से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन में कोच संख्या एफ-1 में यात्रा कर रहे लोगों ने खराब भोजन की शिकायत की थी। इसी कोच में यात्रा कर रहीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भी खाना खराब होने की शिकायत की थी।

रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, 10 जून को मीडिया में यह खबर प्रकाशित होने के बाद 11 जून को दिल्ली और लखनऊ से अधिकारियों की टीम ने कानपुर का दौरा किया और कानपुर के वेंडर पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया। दिलचस्प है कि इस घटना के एक सप्ताह के भीतर आईआरसीटीसी ने 14 जून, 2019 को एक पत्र जारी कर कानपुर के वेंडर का न केवल डिनर का ठेका तीन माह के लिए बढ़ा दिया, बल्कि उसे लंच का भी एक माह का ठेका दे दिया।

आईआरसीटीसी के सीआरएम (लखनऊ) अश्वनी श्रीवास्तव ने बताया, “कानपुर में खराब खाने की जांच में पता चला कि गर्मी की वजह से वेंडर के यहां से ट्रेन तक लाने के बीच चावल में दुर्गंध पैदा हो गई थी। हमने लैंडमार्क को इस शर्त के साथ लंच का ठेका दिया है कि वह रेफ्रिजरेटेड वैन में खाना लेकर आए।”

श्रीवास्तव ने कहा कि 9 जून को 1150 यात्रियों को डिनर दिया गया जिसमें केवल एक कोच में खाना खराब पाया गया। कानपुर के वेंडर को केवल एक महीने के लिए लंच का आर्डर दिया गया है। इस दौरान 15 दिनों तक यात्रियों की प्रतिक्रिया ली जाएगी जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया, “वंदे भारत इतनी प्रतिष्ठित ट्रेन है कि हमने ट्रायल बेसिस पर केवल तीन माह के लिए खाने का ठेका दिया ताकि खाने की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। इसके बाद एक माह का विस्तार दिया गया।”

गौरतलब है कि नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली वंदे भारत ट्रेन दोपहर करीब 12 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंचती है और दोपहर का भोजन अभी तक इलाहाबाद का वेंडर पिंड बलूची उपलब्ध कराता था, जबकि वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली यह ट्रेन शाम 6:30 बजे कानपुर पहुंचती है और रात्रि का भोजन कानपुर का वेंडर उपलब्ध कराता है। नई व्यवस्था के तहत नई दिल्ली से वाराणसी आने वाले वंदे भारत के सुबह 10:18 बजे कानपुर पहुंचने पर कानपुर का वेंडर ट्रेन में लंच की खेप चढ़ा देगा जो यात्रियों को दोपहर करीब एक बजे परोसा जाएगा।

खानपान मामलों के विशेषज्ञ डाक्टर एसके चौहान के मुताबिक, “वंदे भारत जैसी ट्रेनों में खाने की गुणवत्ता का आकलन सोशल मीडिया और ट्रेन में उपलब्ध शिकायत पुस्तिका में यात्रियों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के आधार पर होना चाहिए। इसी आधार पर वेंडर का चयन होना चाहिए।”

टॅग्स :भारतीय रेलवंदे भारत एक्सप्रेसफूडनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए