लाइव न्यूज़ :

होली से पहले कई ट्रेन कैंसल तो कुछ के बदले रूट, घर से यात्रा पर निकलने से पहले चेक करें लिस्ट

By अनुराग आनंद | Updated: March 22, 2021 10:45 IST

पश्चिमी रेलवे ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है कि नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से कई ट्रेन को कैंसल किया गया है जबकि कुछ के रूट डायवर्ट किए गए हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में आप पूरी जानकारी प्राप्त करें। 

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन नंबर 09116/09115 भुज-दादर-भुज को 21 से 23 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है। 20 और 23 मार्च को शुरु होने वाली ट्रेन संख्या 04311 बरेली-भुज को पालनपुर-भिलड़ी- सामाखियाली के रास्ते चलाया जाएगा।

नई दिल्ली:होली से पहले लोग शहरों से अपने गांव-घर जाने की तैयारी कर रहे होते हैं। इसी वजह से लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कोरोना के बढ़ रहे मामले को बावजूद कई जोड़ी स्पेशल ट्रेन को होली से पहले चलाने का फैसला किया है। लेकिन, इसी बीच पश्चिमी रेलवे ने होली से पहले कुछ ट्रेनों के कैंसल होने की खबर दी है।

पश्चिमी रेलवे के मुताबिक, अहमदाबाद डिवीजन के ध्रांगध्रा-सामाखियाली खंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने की वजह से इस रूट पर जाने वाली कई अहम ट्रेनों को कैंसल व कुछ को डायवर्ट करने का फैसला लिया गया है। 

भारतीय रेलवे ने इन ट्रेनों को कैंसल किया है-

बता दें कि मिल रही जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 09116/09115 भुज-दादर-भुज को 21 से 23 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है। वहीं ट्रेन नंबर 02974 पुरी – गांधीधाम स्पेशल को 20 मार्च को अहमदाबाद और गांधीधाम के बीच आंशिक रूप से रद्द किया गया है। ट्रेन नंबर 02973 गांधीधाम – पुरी स्पेशल को 24 मार्च 2021 को गांधीधाम और अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से रद्द किया गयै है।

भारतीय रेलवे ने इन ट्रेनों के रूट बदले हैं-

इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को पता होना चाहिए कि 20 और 23 मार्च को शुरु होने वाली ट्रेन संख्या 04311 बरेली-भुज को पालनपुर-भिलड़ी- सामाखियाली के रास्ते चलाया जाएगा। 23 और 24 मार्च को शुरु होने वाली ट्रेन संख्या 04312 भुज-बरेली को सामाखियाली-भिलड़ी-पालनपुर के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा और यह सेवा 17.05 बजे भुज से प्रस्थान करेगी।

टॅग्स :भारतीय रेलअहमदाबादहोली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील