लाइव न्यूज़ :

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, भारतीय रेलवे ने बदले गंतव्य स्टेशन, यात्रियों को हो सकती परेशानी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 22, 2018 08:14 IST

रेलवे की इस नई व्यवस्था के अनुसार, नई दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन अब 23 मई से सुबह साढ़े छह बजे आनंद विहार स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन ओडिशा से झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश होकर गुजरते हुए दिल्ली आती है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 मईः अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों के गंतव्य स्टेशनों में बदलाव किया है। यह बदलाव 21 मई से लागू कर दिया गया है। अब यह जरूरी हो गया है कि यात्रा करने से पहले यात्री को यह देखना होगा कि उसकी ट्रेन किस स्टेशन से खोली जाएगी और कहां तक जाएगी? 

रेलवे की इस नई व्यवस्था के अनुसार, नई दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन अब 23 मई से सुबह साढ़े छह बजे आनंद विहार स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन ओडिशा से झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश होकर गुजरते हुए दिल्ली आती है।

इसके बाद रांची-दिल्ली झारखंड सप्तक्रांति, 21 मई से आनंद विहार स्टेशन पर पहुंचने लगी है। इस ट्रेन का आनंद विहार पहुंचने का समय रात 8.50 बजे है। नई दिल्ली-रांची झारखंड सप्तक्रांति 23 मई से सुबह 7.05 बजे खुलेगी। 

इन सब के अलावा रेलवे ने जबलपुर-नई दिल्ली सुपरफास्ट का गंतव्य स्टेशन हजरत निजामुद्दीन, अजमेर-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी का गंतव्य स्टेशन सराय रोहिल्ला, चेन्नई-दिल्ली ग्रांड ट्रैंक एक्सप्रेस का गंतव्य स्टेशन नई दिल्ली, सराय रोहिल्ला-मसूरी एक्सप्रेस का गंतव्य स्टेशन दिल्ली, इंदौर-सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस का गंतव्य स्टेशन नई दिल्ली, पुरी-नयी दिल्ली नंदन कानन एक्सप्रेस का गंतव्य स्टेशन आनंद विहार कर दिया है।

18 ट्रेनों के अचानक स्टेशन बदलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें जिस स्टेशन से रवाना होना था वहां ट्रेन नहीं पकड़ पा रहे हैं। इस वजह से दौड़कर अन्य स्टेशन से ट्रेन पकड़नी पड़ रही है। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर