लाइव न्यूज़ :

‘निकम्मे या भ्रष्ट’ अधिकारियों की अब खैर नहीं! जुलाई 2021 से रेलवे ने हर 3 दिन में एक 'नॉन-परफॉर्मर' कर्मचारी को हटाया: रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: November 24, 2022 15:51 IST

वहीं इस पूरे मामले में बोलते हुए एक अधिकारी ने कहा, “(रेलवे) मंत्री (अश्विनी वैष्णव) ‘काम करो नहीं तो हटो’ के अपने संदेश के बारे में बहुत स्पष्ट हैं। हमने जुलाई 2021 से हर तीन दिन में रेलवे के एक भ्रष्ट अधिकारी को बाहर किया है।”

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने बीते 16 महीने में हर तीन दिन में एक ‘निकम्मे या भ्रष्ट’ अधिकारी को बर्खास्त किया है। इस बात का दावा एक रिपोर्ट में किया गया है। यही नहीं रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रेलवे 'काम करो वरना बाहर जाओ' की नीति पर काम कर रहा है।

नई दिल्ली: रेलवे ने बीते 16 महीने में हर तीन दिन में एक “निकम्मे या भ्रष्ट अधिकारी” को बर्खास्त किया है। इसके अलावा 139 अधिकारियों पर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए दबाव डाला जा रहा है जबकि 38 को हटा दिया गया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। 

‘काम करो नहीं तो हटो’ की पॉलिसी के तहत काम कर रही है रेलवे

सूत्रों ने बताया कि बुधवार को वरिष्ठ स्तर के दो अधिकारियों को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि इनमें से एक को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हैदराबाद में पांच लाख रुपए की रिश्वत के साथ जबकि दूसरे को रांची में 3 लाख रुपए के साथ पकड़ा था। 

इस पर बोलते हुए एक अधिकारी ने कहा, “(रेलवे) मंत्री (अश्विनी वैष्णव) ‘काम करो नहीं तो हटो’ के अपने संदेश के बारे में बहुत स्पष्ट हैं। हमने जुलाई 2021 से हर तीन दिन में रेलवे के एक भ्रष्ट अधिकारी को बाहर किया है।” 

रेल मंत्री ने रेलवे के सुपरवाइजर ग्रेड कर्मचारियों को खुशखबरी दी है

एक तरफ रेलवे जहां “निकम्मे या भ्रष्ट अधिकारी” को बर्खास्त कर रहा है, वहीं वह काम करने वाले कर्मचारियों की समस्या सुन भी रहा है और उसका समाधान भी निकाल रहा है। दरअसल, रेलवे में सुपरवाइजर ग्रेड यानी ग्रेड सात के अंदर काम करने वाले 80 हजार कर्मचारियों के प्रोमोशन वाली समस्या सुनी और इसका समाधान बताई है। 

आपको बता दें कि इन कर्मचारियों की यह समस्या थी कि इनका प्रोमोशन नहीं हो पाता था और इसमें अड़चन आ जाती थी। ऐसे में रेलवे ने इस समस्या का हल निकाल लिया है ऐसे में अब लेवल छह के कर्मचारी लेवल सात और आठ तक पहुंच सकेंगे। यही नहीं कुछ कर्मचारी लेवल नौ तक भी पहुंच सकते है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :Railwaysसीबीआईहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?