लाइव न्यूज़ :

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, भारतीय रेलवे अपनी इस सुविधा में करने जा रहा बदलाव, जुलाई से होगी लागू 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 12, 2018 04:46 IST

ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। भारतीय रेलवे जुलाई से अपनी एक सुविधा में बदलाव करने जा रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 मईः अगर आप भारतीय रेलवे से यात्रा कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर जानना जरूरी है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने अपनी कैटरिंग सेवा में सुधार शुरू करने का फैसला किया है। जहां तक कई यात्रियों को ट्रेनों में परोसे जाने वाले खाने से शिकायत रहती थी उसको लेकर रेलवे बोर्ड ने कदम उठाया है।  

बोर्ड ने प्रीमियम ट्रेनों में खाना की गुणवत्ता को सुधारने के लिए कहा है और इस जुलाई से लागू कर दिया जाएगा। प्रीमियम ट्रेनों के सभी यात्रियों को जुलाई से विमानों में परोसे जाने वाले भोजन की तरह सुविधा मिलेगी।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने बताया कि जुलाई से राजधानी, शताब्दी और दूरंतों जैसी प्रीमियम ट्रेनों में प्रयोग के आधार पर और बाद में अन्य सभी ट्रेनों में उच्च गुणवत्ता वाला और स्वादिष्ट खाना परोसा जाएगा। 

उन्होंने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, 'मेनू सामान्य रहेगा। यह कॉम्बो मील के रूप में हो सकता है। इसमें दो से तीन सामग्री विमानों में परोसे जाने वाले भोजन की तरह होगी। भोजन की गुणवत्ता बहुत अच्छी रहेगी और यह स्वादिष्ट होगा।' 

उन्होंने कहा कि मौजूदा मेनू में छह - सात सामग्री होती है लेकिन कई बार गुणवत्ता कम होती है। रेलवे परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर लगातार आलोचना का सामना कर रहा है। भोजन तैयार करने में की जाने वाली गड़बडी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। 

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos