लाइव न्यूज़ :

Indian Railways: आठ और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 11 अक्टूबर से शुरू, जानिए रूट, पूरी तरह से आरक्षित

By भाषा | Updated: October 8, 2020 19:54 IST

एक-एक ट्रेन मुंबई-कोल्हापुर, मुंबई-लातूर, पुणे-नागपुर, पुणे-अमरावती, कोल्हापुर-गोंदिया और मुंबई-नांदेड़ के बीच चलेंगी। ये सभी ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित होंगी, जिसका मतलब है कि केवल आरक्षित सीट वाले ही उन पर सवार हो पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि इन आठ ट्रेनों का परिचालन 11 अक्टूबर से शुरू होगा।पुणे-अजनी, पुणे-अमरावती और पुणे-नागपुर एसी ट्रेनें होंगी और सप्ताह में एक बार संचालित होंगी।कुछ ट्रेनों के लिए आरक्षण नौ अक्टूबर से शुरू होगा और बाकी का 11 अक्टूबर को शुरू होगा।

मुंबईः एक दिन पहले पांच विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा करने के बाद मध्य रेलवे (सीआर) ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों को जोड़ने वाली आठ अन्य ट्रेनों की घोषणा की।

रेलवे ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि इन आठ ट्रेनों का परिचालन 11 अक्टूबर से शुरू होगा। दो ट्रेनें पुणे-अजनी के बीच चलेंगी, जबकि एक-एक ट्रेन मुंबई-कोल्हापुर, मुंबई-लातूर, पुणे-नागपुर, पुणे-अमरावती, कोल्हापुर-गोंदिया और मुंबई-नांदेड़ के बीच चलेंगी। ये सभी ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित होंगी, जिसका मतलब है कि केवल आरक्षित सीट वाले ही उन पर सवार हो पाएंगे।

पुणे-अजनी, पुणे-अमरावती और पुणे-नागपुर एसी ट्रेनें होंगी और सप्ताह में एक बार संचालित होंगी, जबकि मुंबई-लातूर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन सप्ताह में चार बार चलेगी। अन्य स्पेशल ट्रेनें रोज चलेंगी। इनमें से कुछ ट्रेनों के लिए आरक्षण नौ अक्टूबर से शुरू होगा और बाकी का 11 अक्टूबर को शुरू होगा।

30 सितंबर को नवीनतम 'अनलॉक' दिशानिर्देशों की घोषणा करते हुए, महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे को अंतर्राज्यीय ट्रेनों को फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी। बुधवार को सीआर ने नौ अक्टूबर से सीएसएमटी-पुणे (दो ट्रेनें), सीएसएमटी- नागपुर, सीएसएमटी-गोंदिया और सीएसएमटी- सोलापुर के बीच विशेष ट्रेनों की घोषणा की।

सीआर ने बृहस्पतिवार को यह भी कहा कि वह 12 अक्टूबर से आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों के लिए पुणे-लोनावला के बीच चार विशेष उपनगरीय ट्रेनों का संचालन करेगा। 15 जून को मुंबई में आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों के लिए लोकल ट्रेन सेवा शुरू की गई है। 

टॅग्स :मुंबईभारतीय रेलपीयूष गोयलउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं