लाइव न्यूज़ :

त्योहारी सीजन को देखते हुए पश्चिमी रेलवे की यात्रियों को सौगात, वीकली स्पेशल ट्रेनों की सेवा बढ़ाई

By अंजली चौहान | Updated: August 2, 2023 16:58 IST

इन विशेष सेवाओं के लिए हॉल्ट और संरचना समान रहेगी। इन सभी विशेष ट्रेन सेवाओं की बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर पहले से ही खुली है।

Open in App
ठळक मुद्देत्योहारी सीजन के कारण पश्चिमी रेलवे ने यात्रियों को दी सौगातसाप्ताहिक विशेष ट्रेनों की सेवा को बढ़ाया गयाइस सुविधा का लाभ महाराष्ट्र में रहने वाले लोग उठा सकते हैं

मुंबई: भारतीय रेलवेत्योहारी सीजन को देखते हुए अक्सर ट्रेनों की सुविधा यात्रियों के लिए बढ़ा देती है। भारत में कई राज्यों के लोग अगल-अलग शहरों में रहते हैं और त्योहारों के समय वह अपने पृतक घर को लौटते हैं ऐसे में ट्रेनों में सफर करने वालों की सख्या सबसे ज्यादा होती है।

इस दौरान रेलवे ज्यादा भीड़ से होने वाली परेशानी से बचने के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाती है। अगस्त के महीने की शुरुआत हो चुकी है और इसमें रक्षा बंधन, पंचमी और जन्माष्टमी जैसे कई त्योहार पड़ रहे हैं। इसे देखते हुए पश्चिमी भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र में वीकली ट्रेनों की सुविधा को और बढ़ा दिया है। 

साप्ताहिक विशेष ट्रेनों की सुविधा

महाराष्ट्र में रेलवे ने अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मुंबई-सोलापुर, सोलापुर-तिरुपति के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेनों और पुणे-अमरावती के बीच द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेनों की सेवाओं का विस्तार करने का निर्णय लिया है।

ट्रेन संख्या 01436 एलटीटी-सोलापुर स्पेशल की सेवाओं को 27 सितंबर तक और ट्रेन संख्या 01435 सोलापुर-एलटीटी स्पेशल की सेवाओं को 26 सितंबर, 2023 तक बढ़ा दिया गया है।

इसके अलावा, ट्रेन संख्या 01437 सोलापुर-तिरुपति स्पेशल की सेवा 28 सितंबर तक और ट्रेन संख्या 01438 तिरुपति-सोलापुर स्पेशल की सेवा 29 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।

इसके साथ ही ट्रेन नंबर 01439 पुणे-अमरावती साप्ताहिक स्पेशल की सेवाओं को 29 सितंबर तक और ट्रेन नंबर 01440 अमरावती-पुणे साप्ताहिक स्पेशल की सेवाओं को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।

वीकली ट्रेनों के लिए कैसे करें बुकिंग 

महाराष्ट्र में रहने वाले प्रवासी लोगों के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। हम सभी ये जानते हैं कि महाराष्ट्र में आम दिनों में भी लोकल ट्रेन मुंबई वालों की लाइफ लाइन है।

ऐसे में त्योहार के समय तो भीड़ औऱ बढ़ने की आंशका है। महाराष्ट्र में कई लोग अन्य राज्यों के है वहीं, महाराष्ट्र के लोग भी अन्य स्थानों पर फैले हुए हैं ऐसे में वह अपने गन्तव्य तक पहुंचने के लिए वीकली ट्रेनों में टिकट बुकिंग करा सकते हैं।

इसके लिए यात्रियों को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहां इन सभी विशेष ट्रेन सेवाओं की बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर पहले से ही खुली है।

टॅग्स :भारतीय रेलWestern Railwayत्योहारहिंदू त्योहारRailways
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?