लाइव न्यूज़ :

दिवाली और छठ में जाना हो घर तो न हो परेशान, इतने ट्रेन सेवा में हाजिर!

By भाषा | Updated: October 25, 2019 15:35 IST

रेलगाड़ियों की सुचारु आवाजाही के लिए अधिकारियों को आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात किया गया है। इसमें कहा गया है कि स्टेशनों पर रेलगाड़ियों के आगमन और प्रस्थान की सूचना देने के लिए अतिरिक्त उपाए भी किए गए हैं।

Open in App

भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि त्यौहारों के चलते यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए देश भर में क्रिस्मस तक 200 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियों के जरिए 2500 से अधिक फेरे या अतिरिक्त सेवाएं चलाई जा रही हैं। त्यौहारों के मौसम में रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे इस साल दुर्गा पूजा से क्रिस्मस तक 200 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियां चला रहा है।

रेलवे ने बयान में कहा कि इसके अलावा, नियमित रेलगाड़ियों में डिब्बों की संख्या बढ़ाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सीट मिल सके। रेलवे ने दिल्ली-पटना, दिल्ली-कोलकाता, दिल्ली-मुंबई, मुंबई-लखनऊ, चंडीगढ़-गोरखपुर, दिल्ली-छपरा, हावड़ा-कटिहार, हरिद्वार-जबलपुर आदि क्षेत्रों पर विशेष रेलगाड़ी चलाने की योजना बनाई है। अनारक्षित डिब्बों में यात्रियों के क्रमबद्ध प्रवेश के लिए टर्मिनस स्टेशनों पर आरपीएफ कर्मचारियों द्वारा निगरानी की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ के अतिरिक्त जवानों को तैयात किया गया है।

बयान में कहा गया है कि व्यस्त रेलवे क्षेत्रों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ ही इंजीनियरिंग, सिग्नल और टेलीकम्युनिकेशन विभाग के अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बयान के मुताबिक, स्टेशनों और प्रमुख क्रासिंग फाटकों पर रोशनी के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं।

रेलगाड़ियों की सुचारु आवाजाही के लिए अधिकारियों को आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात किया गया है। इसमें कहा गया है कि स्टेशनों पर रेलगाड़ियों के आगमन और प्रस्थान की सूचना देने के लिए अतिरिक्त उपाए भी किए गए हैं। रेलवे स्टेशनों को निर्देश दिया गया है कि महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ‘‘सहायता केंद्रों’’ की स्थापना की जाए। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर चिकित्सकों के दल और एम्बुलेंस भी उपलब्ध हैं।

टॅग्स :भारतीय रेलआईआरसीटीसीदिवालीछठ पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

पूजा पाठChaiti Chhath 2026: साल में दो बार क्यों मनाया जाता है छठ? जानें रहस्य

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है