लाइव न्यूज़ :

ट्रेन के यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे घटाएगी किराया! 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 26, 2018 05:56 IST

भारतीय रेलवे ने पाया कि जिन ट्रेनों के किराए में कटौती की गई, वहां कमाई में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। जबकि यात्रियों की संख्या में 63 प्रतिशत का उछाल आया।

Open in App

नई दिल्ली, 26 मार्चः रेल से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल, भारतीय रेलवे शताब्दी ट्रेनों का किराया कम कर सकती है। इस संबंध में रेलवे किराए में कटौती को लेकर योजना बना रही है। उसने करीब 25 शताब्दी ट्रेनों का चयन किया है, जिनके किराए में कटौती करने की तैयारी चल रही है। 

बताया जा रहा है कि ये ट्रेनें ऐसे रूट्स पर चलती है, जिसमें पैसेंजर्स की संख्या कम रहती है। ऐसे में संसाधनों के समुचित उपयोग के लिए भारतीय ट्रेन ने ट्रेनों के किराए में कटौती करने की योजना बनाई है। भारतीय रेलवे ने 25 ऐसी शताब्दी ट्रेनों की पहचान की है, जिनका किराया आने वाले वक्त में घटने की उम्मीद जताई जा रही है। रेलवे इस योजना पर तेजी से काम कर रहा है।

रेलवे ने इसके लिए पायलट प्रोजक्ट लॉन्च की थी, जिसमें उसे सफलता मिली। रेलवे ने पिछले साल ऐसे ही दो शताब्दी ट्रेनों का किराया कम किया था, जिन रूटों में यात्रियों की संख्या कम होती है। रेलवे ने पाया कि जिन ट्रेनों के किराए में कटौती की गई, वहां कमाई में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। जबकि यात्रियों की संख्या में 63 प्रतिशत का उछाल आया। 

इधर, मोदी सरकार ने भारतीय रेलवे में सीनियर सिटीजन को सब्सिडी छोड़ने का विकल्प दिया था। इसके बाद लाखों वरिष्ठ नागरिकों ने सब्सिडी छोड़ दी है। भारतीय रेलवे ने इस आकड़े जारी किए। सब्सिडी छोड़ने वाले वरिष्ठ नागरिकों की संख्या में 35 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यात्री किराए में 100 प्रतिशत तक रियायत छोड़ने का विकल्प उपलब्ध कराया गया था। 

भारतीय रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों को 22 जुलाई 2017 से यह विकल्प दिया गया था कि या तो वे रेल टिकटों पर उपलब्ध पूर्ण रियायत या इसके आधी रियायत का लाभ उठाएं। 22 फरवरी 2018 तक 9.08 लाख वरिष्ठ नागरिकों ने यात्री किराये पर शत-प्रतिशत सब्सिडी छोड़ दी, जबकि 8.55 लाख वरिष्ठ नागरिकों ने यात्री किराए पर 50 प्रतिशत सब्सिडी छोड़ दी। चालू वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सब्सिडी छोड़ने के कारण 28.98 करोड़ रुपये की बचत हुई है।

टॅग्स :भारतीय रेलमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए