लाइव न्यूज़ :

खुशखबरीः अब ट्रेन के जनरल डिब्बों में सीट मिलना हुआ बेहद आसान!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 28, 2019 08:37 IST

भारतीय रेलवे ने अब जनरल डिब्बों के लिए बॉयोमीट्रिक सिस्टम को शुरू किया है. इस कदम को जनरल क्लास के यात्री को आसानी से सीट दिलाने के लिए उठाया गया है. ये ऐसे कोच हैं, जो अनारिक्षत होते हैं. इनमें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर यात्री को सीट मिलती है.

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने इसे फिलहाल वेस्टर्न रेलवे के मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन और बांद्रा टर्मिनस पर शुरू किया है. जनरल डिब्बों के लिए टिकट खरीद रहे यात्रियों को बायोमीट्रिक मशीन पर पर अपना फिंगरप्रिंट देना होगा

नई दिल्ली, 27 जुलाईः भारतीय रेलवे ने अब जनरल डिब्बों के लिए बॉयोमीट्रिक सिस्टम को शुरू किया है. इस कदम को जनरल क्लास के यात्री को आसानी से सीट दिलाने के लिए उठाया गया है. ये ऐसे कोच हैं, जो अनारिक्षत होते हैं. इनमें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर यात्री को सीट मिलती है.

रेलवे ने इसे फिलहाल वेस्टर्न रेलवे के मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन और बांद्रा टर्मिनस पर शुरू किया है. वेस्टर्न रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ये बायोमीट्रिक टोकन सिस्टम है. इसको इसलिए लगाया गया है कि सीट को लेकर कोई मनमानी न कर सके. जनरल कोच के लिए यह व्यवस्था की गई है. कोच में सीट भरने के बाद भी किसी यात्री को चढ़ने से रोका नहीं जाएगा. बायोमीट्रिक टोकन के लिए 4 मशीनें लगाई गई हैं. बाकी 4 अहमदाबाद डिविजन के सूरत स्टेशन पर लगेगी.

यह करना होगा

जनरल डिब्बों के लिए टिकट खरीद रहे यात्रियों को बायोमीट्रिक मशीन पर पर अपना फिंगरप्रिंट देना होगा, जिसके बाद उन्हें एक टोकन जेनरेट किया जाएगा. ये टोकन नंबर हर जनरल क्लास के कोच सीटों के नंबर के क्र म में अलॉट किए जाएंगे. इसके बाद यात्रियों को अपने टोकन नंबर के क्र म में एक लाइन में खड़े होना होगा. एक आरपीएफ स्टाफ एंट्री प्वाइंट पर खड़ा होगा जो टोकन का सीरियल नंबर चेक करेगा और पैसेंजर को उसी ऑर्डर में कोच में जाने देगा. रेलवे उतने ही टोकन जारी करेगा, जितनी कोच में सीटें होंगी.

इन ट्रेनों में हुई शुरुआत

मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से चलनेवाली अमरावती एक्सप्रेस, जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कर्णावती एक्सप्रेस, गुजरात मेल और गोल्डन टेम्पल मेल. बांद्रा टर्मिनस से चलनेवाली पश्चिम एक्सप्रेस, अमरावती एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस और महाराष्ट्र संपर्कक्रांति एक्सप्रेस.

दलालों की हुई छुट्टी

यह सिस्टम यात्रियों को व्यविस्थत तरीके से बिठाने और जनरल कोच में सीट पर कब्जा कर बेचने वालों पर लगाम लगाने के लिए बनाया गया है. क्योंकि रेलवे को शिकायत मिली थी कि कुछ अराजक तत्व विशेष ट्रेनों में जनरल डिब्बे की सीट बेचने का रैकेट चला रहे हैं. वे पहले सीट पर कब्जा कर लेते हैं और फिर उसे यात्रियों को देने के एवज में मोटी रकम ऐंठते हैं.

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर