लाइव न्यूज़ :

42 स्टेशनों पर शुरू हुई 'वन टच एटीवीएम', लंबी लाइन से मिलेगी मुक्ति, सिर्फ एक टच से मिलेगा टिकट

By उस्मान | Updated: October 24, 2019 19:08 IST

यह मशीन पूरी तरह से यूजर्स फ्रेंडली है जिसे ऑपरेट करना बहुत ही आसान है। यानी इसके जरिये यात्री बहुत ही आसान तरीके से टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

Open in App

इंडियन रेलवे ने मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर लाखों यात्रियों को तेजी से टिकट देने के लिए मध्य रेलवे के 42 उपनगरीय स्टेशनों पर 'वन टच एटीवीएम' शुरू किया है। रेलवे यात्री इस नई मशीन की सेवा का लाभ 24 अक्टूबर से 42 उपनगरीय स्टेशनों पर उठा सकते हैं। यह नई मशीन यात्रियों के प्रतीक्षा समय को कम कर देगी जिससे उन्हें लंबी कतारों में खड़े होने से बचने में मदद मिलेगी। 

यह मशीन पूरी तरह से यूजर्स फ्रेंडली है जिसे ऑपरेट करना बहुत ही आसान है। यानी इसके जरिये यात्री बहुत ही आसान तरीके से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। फिलाहल 42 उपनगरीय स्टेशनों पर 92 मशीन लगाई गई हैं।

इस टच एटीवीएम की मुख्य विशेषताएं यह है कि एक यात्री नियमित एटीवीएम पर छह चरणों के बजाय केवल दो चरणों में टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इस मशीन में सिंगल/जर्नी टिकटों के चयन के लिए एक स्क्रीन डिस्प्ले नजर आएगा। यात्री डिस्टेंस स्लैब में वांछित स्टेशन का चयन कर सकते हैं। इसके लिए बस जर्नी टिकट या रिटर्न टिकट के लिए "स्टेशन तक" टैब दबाएं। यात्री सिंगल टच के साथ प्लेटफॉर्म टिकट भी प्राप्त कर सकते हैं।

यह मशीन मुंबई यात्रियों के जीवन को ध्यान में रखते हुए पेश की गई है क्योंकि यह यात्रियों के इंतजार के समय को कम करेगी और लंबी लाइन में खड़े होने से बचाएगी। एटीवीएम मुंबई उपनगरीय नेटवर्क की टिकटिंग प्रणाली पर भार को बहुत कम कर देगी। 

टॅग्स :मुंबईभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब