लाइव न्यूज़ :

IRCTC Train Update: यात्रा से पहले दें ध्यान, रेलवे ने इन ट्रेनों को कर दिया है रद्द, देखें लिस्ट

By विनीत कुमार | Updated: October 8, 2020 09:46 IST

भारतीय रेलवे की ओर से किसानों के कई जगहों पर आंदोलन को देखते हुए कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। इस बारे में जानकारी भारतीय रेलवे की ओर से दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संकट के बीच यात्रियों की बढ़ सकती है कुछ और परेशानीपंजाब-हरियाणा से जुड़े कुछ ट्रेनों को किया गया रद्द, किसानों के आंदलन को देखते हुए फैसला

कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन में कई दिनों तक रेल की सेवा बंद रही। हालांकि, अब कई ट्रेनों की यात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है। इसके बीच एक बार फिर कई जगहों पर रेल यातायात को रोकना पड़ा है।

दरअसल, हाल में संसद में पास हुए कृषि कानूनों को लेकर कई जगहों पर विरोध जारी है। खासकर उत्तर भारत में इसका प्रभाव ज्यादा है। किसान संगठन कई जगहों पर रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं, जिस वजह से ट्रेनों को चलाने में दिक्कत आ रही है। 

किसानों के इसी प्रदर्शनों को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को कुछ दिनों तक कैंसिल किया है। इनमें से कई ट्रेनें पहले से ही प्रभावित थीं। रेलवे की ओर से इस बारे में सूचना भी जारी की गई है। ज्यादातर ट्रेनें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ से जुड़ी हैं। वहीं कुछ ट्रेनों के मार्गों को भी बदला गया है।

रेलवे की ओर से दिल्ली-जम्मू तवी-नई दिल्ली गाड़ी नंबर 02425/02426 राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन और कालका-अंबाला-कालका एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन गाड़ी नंबर 020925/020926 को 8 अक्टूबर के लिए रद्द किया गया है। कुछ ट्रेनों को अगले कुछ दिनों तक रद्द रखा जाएगा। देखिए लिस्ट..

गौरतलब है कि कृषि कानूनों को संसद के मानसून सत्र में पारित कराया गया था। हालांकि, कई विपक्षी पार्टियां इसका पुरजोर विरोध कर रही हैं। कई जगहों पर किसानों ने विरोध स्वरूप रेल की पटरियों पर कब्जा जमा लिया है और वे इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

दरअसल, लॉकडाउन की घोषणा के बा बाद से रेलवे ने 25 मार्च से सभी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर रखा है। हालांकि, चरणबद्ध तरीके से इनकी शुरुआत अब की गई है। कुछ ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाए जा रहा है। 

रेलवे ने सबसे पहले 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुरू की थी। बाद में कई और ट्रेनों को शुरू किया गया। हाल में रेलवे ने 20 जोड़ी क्लोन ट्रेनों की भी शुरुआत की है। साथ ही और 39 जोड़ी ट्रेनों को आने वाले त्योहारी सीजन में शुरू करने की बात कही गई है।

टॅग्स :भारतीय रेलकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं