भारतीय नौसेना का जल सर्वेक्षण पोत संधायक 40 साल के बाद सेवामुक्त

By भाषा | Updated: June 4, 2021 23:07 IST2021-06-04T23:07:22+5:302021-06-04T23:07:22+5:30

Indian Navy hydrographic ship Sandhayak decommissioned after 40 years | भारतीय नौसेना का जल सर्वेक्षण पोत संधायक 40 साल के बाद सेवामुक्त

भारतीय नौसेना का जल सर्वेक्षण पोत संधायक 40 साल के बाद सेवामुक्त

नयी दिल्ली, चार जून भारतीय नौसेना के जलीय सर्वेक्षण पोत संधायक को 40 साल तक देश की सेवा के बाद शुक्रवार को विशाखापत्तनम में नौसेना की गोदी में सेवामुक्त कर दिया गया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

इस पोत ने सेवाओं के दौरान देश के पूर्वी तथा पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में करीब 200 बड़े जलीय सर्वेक्षण किये और अनेक छोटे सर्वेक्षण भी किये। उसने अंडमान सागर और पड़ोसी देशों में भी इस तरह के सर्वेक्षण किये।

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण आयोजित एक सादे और संक्षिप्त समारोह में जहाज को सेवामुक्त किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी नौसैनिक कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह की मौजूदगी में सूर्यास्त के समय राष्ट्रीय ध्वज और नौसेना की पताका को नीचे उतारा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian Navy hydrographic ship Sandhayak decommissioned after 40 years

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे