लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन पर विदेशी फंड लेने के आरोप, मोदी सरकार ने संगठन से पूछे सवाल

By अनुराग आनंद | Updated: December 21, 2020 12:02 IST

किसान आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय किसान यूनियन से नरेंद्र मोदी की सरकार ने विदेश से चंदा लेने के मामले में सवाल पूछे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंगठन ने कहा कि अधिकारियों द्वारा भारतीय किसान यूनियन को जानबुझकर परेशान किया जा रहा है। संगठन ने कहा कि हमारे संगठन के लोग विदेश में श्रम कार्यों से पैसे कमाकर दान भेजते हैं, तो इसमें क्या गलत है?

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली की सीमा पर पिछले तीन हफ्ते से चल रहे किसान आंदोलन के बीच उसमें सक्रिय और अहम भूमिका निभाने वाले पंजाब के एक किसान संगठन पर कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बिना विदेश से फंड लेने का आरोप लगाया गया है। 

एचटी के अनुसार, बैंक ने उस किसान संगठन को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द जरूरी रजिस्ट्रेशन पूरा करे। जिस संगठन पर ये आरोप लगाया गया है, उसका नाम भारतीय किसान यूनियन (उग्रहन) है।

यूनियन के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने ये कहा-

यूनियन के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने कहा है कि उन्हें पंजाब के मोगा जिले के पंजाब एंड सिंध बैंक के अधिकारियों द्वारा बुलाया गया था और फॉरेक्स विभाग के एक मेल के बारे में बताया गया।

सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने बताया कि उनके संगठन को पिछले दो महीनों में 8 से 9 लाख रुपये मिले हैं, जिसके बारे में बैंक अधिकारियों ने हमें तलब किया था। उन्होंने बताया कि  यह पैसा आमतौर पर विदेशों में रहने वाले पंजाबियों ने भेजे हैं जो नियमित रूप से सामाजिक कारणों से दान करते रहे हैं।

संगठन ने कहा किसानों की मदद के लिए मेहनती लोग पैसे भेजते हैं तो गलत क्या है?

इसके साथ ही इस मामले में संगठन ने कहा कि भारतीयों और एनआरआई से भारी प्रतिक्रिया के लिए केंद्रीय अधिकारियों द्वारा भारतीय किसान यूनियन को जानबुझकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विदेश में रहने वाले हमारे संगठन के मेहनती लोग जिनमें कुछ ट्रक ड्राइवर हैं तो कुछ अन्य श्रम कार्यों से पैसे कमाकर विदेश से दान भेजते हैं, तो इसमें क्या गलत है? 

टॅग्स :किसान आंदोलननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू