लाइव न्यूज़ :

आयरलैंड: भारतीय परिवार के साथ एक घंटे तक ट्रेन में शख्स करता रहा नस्ली दुर्व्यवहार, गार्ड आया और देखकर चला गया

By भाषा | Updated: June 21, 2019 18:10 IST

‘आइरिश टाइम्स’ की खबर के अनुसार प्रसुन भट्टाचार्य अपने परिवार के साथ आयरलैंड की तीन दिवसीय यात्रा पर थे। उनका परिवार ट्रेन से बेलफास्ट से डबलिन जा रहा था, उसी दौरान उनसे एक अन्य यात्री ने नस्ली छींटाकशी की।

Open in App

आयरलैंड में छुट्टियां मनाने गए एक भारतीय परिवार से डबलिन जाने वाली एक ट्रेन में एक व्यक्ति ने उनके ‘‘उच्चारण, रंग और राष्ट्रीयता’’ को लेकर कथित तौर पर करीब एक घंटे तक छींटाकशी की। यह बात मीडिया की एक रिपोर्ट में कही गई है। ‘आइरिश टाइम्स’ की खबर के अनुसार प्रसुन भट्टाचार्य अपने परिवार के साथ आयरलैंड की तीन दिवसीय यात्रा पर थे। उनका परिवार ट्रेन से बेलफास्ट से डबलिन जा रहा था, उसी दौरान उनसे एक अन्य यात्री ने नस्ली छींटाकशी की।

इसमें कहा गया है कि भट्टाचार्य और उनके अभिभावकों से एक व्यक्ति ने लगभग एक घंटे तक नस्ली दुर्व्यवहार किया। उक्त व्यक्ति पूरी ट्रेन यात्रा के दौरान बीयर की एक कैन लिये उनके पास ही बैठा रहा और उनपर छींटाकशी करता रहा। भट्टाचार्य ने कहा कि व्यक्ति ने उनके परिवार से ‘उनकी त्वचा के रंग, राष्ट्रीयता और अन्य चीजों’’ को लेकर छींटाकशी की। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि उक्त व्यक्ति नशे में था। भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘उन्हें बहुत खराब लगा।’’

खबर में कहा गया कि ट्रेन का गार्ड आया लेकिन उक्त व्यक्ति को ट्रेन से नीचे नहीं उतारा गया और उसकी छींटाकशी जारी रही। एक अन्य व्यक्ति जिसका नाम केवल पीटर बताया गया उसने कहा, ‘‘ट्रेन गार्ड कुछ और कदम उठा सकता था।’’ पीटर ने कहा कि वह यात्रा समाप्त होने पर भट्टाचार्य और उनके अभिभावकों के पास गए और उनसे खेद जताया।

इमीग्रेंट काउंसिल आफ आयरलैंड में कम्युनिकेशंस एवं एडवोकेसी मैनेजर पिप्पा वूलनोग ने कहा कि घटना नस्लवाद से निपटने के लिए एक अधिक सक्रिय दृष्टिकोण की जरूरत को रेखांकित करती है। आइरिश रेल प्रवक्ता बैरी केनी ने कहा कि यह ‘‘एक चौंकाने वाली घटना’’ है और आइरिश रेल को ‘‘इसका बहुत खेद है कि इस परिवार को हमारी एक ट्रेन सेवा में यात्रा के दौरान ऐसे खराब व्यवहार का सामना करना पड़ा।’’

उन्होंने कहा कि ट्रेन में चल रहे कर्मियों ने नस्ली उत्पीड़न रोकने के लिए कदम उठाये और सुरक्षा का इंतजाम किया जो ट्रेन के कोनोली पहुंचने पर मुहैया करायी गई। उपभोक्ता ने आइरिश रेल से सीधे सोशल मीडिया पर सम्पर्क किया है और उनसे जांच में सहयोग के लिए और सूचना मुहैया कराने के लिए कहा गया है।

टॅग्स :आयरलैंडसांप्रदायिक तनावक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"