लाइव न्यूज़ :

भारतीय तट रक्षक ने कपड़े की अवैध खेप वाली बांग्लादेशी नाव सुंदरबन पुलिस को सौंपी

By भाषा | Updated: March 19, 2021 14:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने शुक्रवार को मछली पकड़ने वाली एक ऐसी बांग्लादेशी नाव को पकड़ा, जिसमें कपड़ों की कुछ अवैध खेप रखी थीं।

आईसीजी ने संयुक्त जांच के लिए नाव को सुंदर बन पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

इस संबंध में आईसीजी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर समुद्री-हवाई समन्वित अभियान चलाया गया और मंगलवार को ‘नूरानी’ नामक एक नाव को भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय नौवहन सीमा रेखा के निकट रोका गया।

ट्वीट में आईसीजी ने बताया ‘‘नौका उथले पानी में रोकी गई और इसके चालक दल के सदस्य भाग निकले।’’

उन्होंने बताया कि नौका में कपड़ों की अवैध खेप रखी थीं।

शुक्रवार को आईसीजी ने ट्विटर पर कहा कि अवैध कपड़ों की खेप के साथ ही नाव को संयुक्त जांच के लिए सुंदरबन की पुलिस को सौंप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी